गजब! दो दोस्तों को हुआ एक ही लड़की से प्यार, दोनों के बच्चों की मां बनने को तैयार महिला

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों में आपने लव ट्रायंगल (Love Triangle) की कहानी जरूर देखी होगी। ऐसा तब होता है जब दो लोग एक ही शख्स को दिल दे बैठते हैं। ऐसी स्थिति में तकरार, लड़ाई-झगड़े होने से प्यार का अंजाम काफी बुरा होने की संभावना होती है। बॉलीवुड की कई फिल्में इसका उदाहरण हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्राजील (Brazil) में रहने वाले दो पक्के दोस्तों ने बिना लड़ाई-झगड़ा किए एक ही लड़की के साथ रहने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह है कि लड़की ने भी दोनों दोस्तों को एक साथ स्वीकार कर लिया है।

ब्राजील में लव ट्रायंगल का अनोखा मामला

ब्राजील में लव ट्रायंगल का अनोखा मामला

दरअसल, ब्राजील के 40 वर्षीय डिनो डिसूजा (Dino De Souza) और 30 साल के सॉलो गोम्स (Saulo Gomes) लंबे समय से पक्के दोस्त हैं। कोरोना वायरस काल में लॉकडाउन खुलने के बाद वह 19 अगस्त, 2019 को बार्सिलोना (Barcelona) में छुट्टियां मनाने गए जहां दोनों दोस्तों की मुलाकात बेलोरूस (Bélarus) की रहने वाले 27 वर्षीय खूबसूरत ओल्गा (Olga) से हुई। ओल्गा से मिलने के बाद डिनो डिसूजा और सॉलो उसे अपना दिल दे बैठे। इस बीच ओल्गा को भी दोनों दोस्त काफी पसंद आए थे।

लड़की की वजह से नहीं टूटने दी दोस्ती

लड़की की वजह से नहीं टूटने दी दोस्ती

इस लव ट्रायंगल की शुरुआत उस समय हुई जब डिनो और सॉलो दोनों ही ओल्गा के साथ डेट पर जाना चाहते थे। हालांकि दोनों में पक्की दोस्ती थी और वह नहीं चाहते थे कि ओल्गा की वजह से उनके बीच किसी भी तरह का विवाद हो। अपनी दोस्ती को कायम रखते हुए मुद्दों को पैदा किए बिना इस स्थिति को हल करने के लिए डिनो और सॉलो ने ओल्गा से कॉन्टैक्ट (संपर्क) किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओल्गा ने दोनों का प्रपोजल एक्सेप्ट कर उनके साथ रहने का फैसला किया।

नॉर्मल कपल की तरह रह रहे साथ

नॉर्मल कपल की तरह रह रहे साथ

अब डिनो और सॉलो एक साथ ओल्गा को डेट कर रहे हैं। तीनों नॉर्मल कपल की तरह साथ रेस्टोरेंट भी जाते हैं, हालांकि उन्हें बाहर लोगों को अजीबोगरीब रिएक्शन का सामना करना पड़ता है लेकिन फिलहाल वह अपने भविष्य को लेकर प्लान कर रहे हैं। अपने रिलेशन के बारे में बात करते हुए डिनो ने कहा, मैं और सॉलो बार्सिलोना फुटबॉल मैच देखने गए थे वहां हमारी मुलाकात ओल्गा से हुई। हमने उन्हें ड्रिंक्स के लिए पूछा और वहीं से हमारी कहानी शुरू हो गई।

परिवार और दोस्तों को समझाना पड़ा

परिवार और दोस्तों को समझाना पड़ा

डिनो ने आगे कहा, हमारे लिए यह मुद्दा नहीं है कि हम तीनो लोग रिलेशनशिप में है, हमारे लिए हमारा प्यार ज्यादा जरूरी है, हम लोगों में मजबूत केमेस्ट्री है। शुरू-शुरू में हमें कई दोस्तों और परिवार के लोगों से मैसेजेस मिल रहे थे। वो हमारे रिश्ते को लेकर कंफ्यूज थे, वह समझना चाहते थे कि आखिर हमारे बीच चल क्या रहा है। जाहिर है कि हमारा रिलेशन समान्य रिलेशनशिप से अलग है। हमने अपने परिवार और दोस्तों को ओल्गा के बार में बताया, लोगों की सोच में बदलाव आया है और हमें अब सपोर्ट भी मिल रहा है।

ओल्गा से बच्चे की भी है ख्वाहिश

ओल्गा से बच्चे की भी है ख्वाहिश

डिनो के मुताबिक तीनों फ्रांस में एक साथ एक ही घर में रहे हैं, दोनों दोस्त पिछले डेढ़ साल से ओल्गा को डेट कर रहे हैं। डिनो और सॉलो चाहते हैं कि ओल्गा से उन्हें बच्चे भी हो। डिनो ने कहा कि तीनों मिलकर पूरी दुनिया घूमना चाहते हैं और अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं। फिलहाल तीनों एक साथ काफी खुश हैं और लाइफ को बेहद सिंपल तरीके से जीना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: गजब का जुगाड़: फिल्म देखने के लिए गाय के पेट को बनाया स्क्रीन, सोशल मीडिया पर Photo देख यूजर्स दंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+