कौन कहता हैं हाथी तैर नहीं सकते? ब्रह्मपुत्र नदी के गहरे पानी में दिखा हाथियों का झुंड,देखें दुर्लभ नजारा

Elephant Swimming Video: असम के ब्रह्मपुत्र नदी के गहरे पानी में तैरते हाथियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इन विशाल प्राणियों के प्रभावशाली तैराकी कौशल का दुलर्भ नजारा देखने को मिला है।

फोटोग्राफर सचिन भराली के कैप्चर किए गए इस लुभावने ड्रोन फुटेज में हाथियों का एक झुंड निमाती घाट पर गहरी नदी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में हाथियों के शरीर का सिर्फ ऊपरी हिस्सा नजर आ आ रहा है, जो उनके अद्भुत तैराकी कौशल को दर्शाता है।

Elephant Swimming Video

इस आश्चर्यचकित करने वाले वीडियो ने ना केवल असम की अविश्वसनीय जैव विविधता को सामने लाया है, बल्कि इस धारणा को भी चुनौती दी है कि हाथी पानी में तैर नहीं सकते हैं।

आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने भी इस वीडियो पर अपने प्रतिक्रिया दी हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 4.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को देखकर हैरानी और तारीफ के साथ मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक साथ तैरते हाथियों की शांत और शक्तिशाली कल्पना ना केवल उनकी अनुकूलनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि ये सौम्य दिग्गज जितना हम आमतौर पर कल्पना करते हैं, उससे कहीं अधिक सक्षम हैं।

हाथी की नजरअंदाज करने वाली क्षमता उजागर

सचिन भराली के वीडियो ने हाथियों की अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली क्षमताओं पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया है, जिससे इन शाही भूमि प्राणियों के प्रति हमारी समझ और सम्मान में वृद्धि हुई है। यह वीडियो असम की अविश्वसनीय जैव विविधता और हाथियों की अद्वितीय क्षमताओं का एक प्रमाण है।

छह घंटे तक तैर सकते हैं हाथी

एक यूजर ने लिखा कि अपने वजन के बावजूद, हाथी अच्छे तैराक होते हैं। एक ऐसा व्यायाम जिसका वे पूरा आनंद लेते हैं। वे 30 मील तक और लगातार छह घंटे तक तैर सकते हैं। वे गोता लगाने में माहिर होते हैं, क्योंकि उनकी सूंड स्नोर्कलिंग के लिए उपयोगी होती है, और अगर उन्हें आराम करना हो तो वे तैर भी सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+