शादी में फ्री का खाना खाना पड़ गया भारी, बिन बुलाए मेहमानों की ऐसे आई शामत

एक युवक को बेगानी शादी में मेहमान बनना भारी पड़ गया, जब मेजबानों ने पकड़कर उसकी धुलाई कर डाली। युवक ने इस पूरे मामले की पुलिस को शिकायत की है।

मामला है मुंबई के महाराष्ट्र का। जहां गोरेगांव निवासी जावेद कुरैशी अपने 17 वर्षीय चचेरे भाई और कुछ दोस्तों के साथ बाहर घूमने गया था। इस दौरान एक शादी की पार्टी चल रही थी तो कुछ दोस्तों ने हॉल की ओर इशारा किया।

Boys entered in wedding party

बस फिर क्या था, सारे के सारे दोस्त शादी में पहुंचे और वहां खाना शुरू कर दिया। वे शादी में किसी को भी नहीं जानते थे। तभी वे खाना खा रहे थे तो इस बीच परिवार के कुछ लोग उनके पास आए और उनसे बात करने लगे। तो कुछ लोगों को इनपर शक हो गया।

पुलिस ने जानकारी दी कि जब लोगों को महसूस हुआ कि ये बिन बुलाए मेहमान हैं, तो लोग उनके साथ मारपीट करने लगे। देखते ही देखते युवकों के साथ और लोग भी मारपीट करने लगे। जब लड़कों ने देखा कि माहौल बिगड़ रहा है, तो वे हॉल से बाहर भागने लगे।

इस दौरान जावेद ने भीड़ में खड़े एक शख्स को अपने स्कूटर की चाबी दी और पार्किंग से इसे लाने को कहा। लेकिन वो शख्स चाभी देने की बजाय वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। इस घटना के बाद जावेद ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। ये मामला किसी अज्ञात शख्स के खिलाफ कराया गया है। ऐसे में जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+