ब्वॉयफ्रेंड ने बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म, हैरान गर्लफ्रेंड के पैरों तले खिसकी जमीन

एक महिला के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब उसके ब्वॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया।

Man Gave birth to baby: सोशल मीडिया अजीबोगरीब खबरों से भरा हुआ है। आए दिन कुछ न कुछ ऐसी खबर सुनने को मिल ही जाती है, जिस पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल सा हो जाता है। सोच कर देखिये आपके साथ कुछ ऐसा हो जाए, जो उम्मीदों के परे हो तो फिर क्या होगा? ऐसा ही कुछ एक ट्रांसजेंडर कपल के साथ भी हुआ। शख्स के पेट में अचानक दर्द उठने लगा और फिर उसने बच्चे को जन्म दिया। ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी। कई लोगों ने कपल का मजाक उड़ाया तो कई लोगों ने इसे बेहद अजीब बताया। हालांकि कपल पेरेंट्स बनने के बाद से काफी खुश नजर आ रहा है और दोनों ही साथ में बच्चे का ख्याल रख रहे हैं।

चार साल पहले हुई मुलाकात

चार साल पहले हुई मुलाकात

ये कहानी ने न्यूयॉर्क में रहने वाले ट्रांसजेंडर कपल नीनो और जोसलिन की। 27 साल के नीनो और 22 साल की जोसलिन की मुलाकात तकरीबन चार साल पहले ऑनलाइन हुई थी। इसके बाद दोनों ही एक दूसरे के करीब आते चले गए।

कपल को थी बच्चे की चाह

कपल को थी बच्चे की चाह

हर कपल की तरह इस कपल की भी साथ रहने के बाद हमेशा से चाहत रही कि उन दोनों का भी एक बच्चा हो। फिर अचानक दोनों की जिंदगी में ऐसा दिन आया, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था।

अचानक नीनो के पेट में हुआ दर्द...

अचानक नीनो के पेट में हुआ दर्द...

एक दिन नीनो के पेट में अचानक दर्द हुआ और जब नीनो बाथरूम गए, तो उन्होंने अंदर एक बेटे को जन्म दिया। नीनो ये देखकर खुद हैरान रह गए। उनका कहना है कि उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। पहले उन्हें लगा कि उनकी आंत बाहर निकल गई। लेकिन बाद में पता चला कि ये तो बच्चे के पैर हैं।

पेरेंट्स बनने के बाद खुश है कपल

पेरेंट्स बनने के बाद ये ट्रांसजेंडर कपल काफी खुश है। नीनो ये खुशी जाहिर करते हुए एक इंटरव्यू में काफी भावुक हो गए और रोने भी लगे। जोसलिन भी पेरेंट्स बनने के बाद काफी खुश हैं। उन्हें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि वो और नीनो पेरेंट्स बन चुके हैं। आखिरकार वो सपना सच हो गया है, जिसकी उन्हें लंबे समय से चाह थी।

नीनो और जोसलिन की शिकायतें

नीनो और जोसलिन की शिकायतें

हर एलजीबीटी कपल की तरह नीनो और जोसलिन को भी कई तरह की शिकायतें हैं। इनमें से एक शिकायत समाज द्वारा ना अपनाए जाने की है। वे कहते हैं कि लोग पेरेंट्स बनने के बाद उन्हें अजीब तरह के रिएक्शन देते हैं। कई लोग तो ये भी सोचते हैं कि ये बच्चा उनका है ही नहीं। वहीं, कई लोग बच्चे को लेकर भी उन्हें चिढ़ाते हैं।

नीनो और जोसलिन की बदली जिंदगी

नीनो और जोसलिन की बदली जिंदगी

लेकिन बच्चा होने के बाद दोनों ही काफी खुश हैं। लंबे समय से ये चाहत रखने वाले नीनो और जोसलिन साथ में काफी खुश हैं। और अब बच्चा आने के बाद दोनों की ही जिंदगी काफी हद तक बदल चुकी है। दोनों साथ में बच्चे की परवरिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+