रहस्यमयी बीमारी: इस बच्चे के शरीर से निकलता है हर वक्त खून, इलाज के लिए पैसे नहीं

लुधियाना। पंजाब राज्य के गांव लक्खोवाल कलां, जिला लुधियाना, के धर्म सिंह का 10 साल का बेटा बुध सिंह एक अजब-गजब बीमारी से पीड़ित है। बुध सिंह के शरीर के अलग-अलग हिस्सों से हर समय खून निकलता रहता है जबकि वो हिस्से चोटिल नहीं होते है।

उसे डॉक्टर्स ने दर्द की दवा देकर घर भेज दिया लेकिन इस दर्द के बाद से उसकी बॉडी के अलग-अलग अंगों से ब्लड निकलने लगा। अगर उसके हाथ से निकलने वाले खून को साफ करते हैं तो उसके माथे और जीभ से खून निकलने लगता है।

बुध सिंह के पिता मजदूरी करते हैं और उनके पास उसका इलाज कराने के पैसे नहीं हैं। बुध सिंह का स्कूल भी इस रोग के कारण छूट गया है क्योंकि गांव के लोगों ने इसे कोई देवी प्रकोप मान लिया है, जिसके कारण उसे स्कूल जाने से रोक दिया है।

डॉक्टरों के मुताबिक बुध सिंह का पूरा चेकअप कराने के बाद ही बीमारी का पता लगेगा लेकिन जो लक्षण दिख रहा है उसके आधार पर बुध एक रहस्यमयी नहीं बल्कि दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है, जो कि शरीर में तब पनपती है, जब शरीर में खून को जमाने वाले सेल कम हो जाते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में 'आईटीपी' कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+