यहां किराए पर मिलती है जेल, बस खर्च करने होंगे 500 रू.
नई दिल्ली। जेल जाने के नाम से लोग डरते हैं। जेल के नाम के साथ अपमान और अपराध जोड़कर देखते हैं। सजा करने पर कानून आपको जेल की कैद की सजा सुनाता है, लेकिन अब जेल जाने के लिए आपको अपराधी बनने की जरुरत नहीं, क्योंकि अब आप किराए पर जेल का मजा उठा सकते है। OMG! सच में पेड़ पर उगते हैं पैसे, जानें कहां है ये पेड़

जी हां अब आप एक दिन के लिए जेल में कमरा किराए पर ले सकते हैं। तेलंगाना राज्य मे स्थित मेडक जेल में आपको 500 रुपए देने पर एक दिन के लिए जेल में गुजारने का मौका मिल जाएगा। मेडक जेल डिपार्टमेंट की ओर से फील इन जेल प्रोग्राम के तहत यह ऑफर शहर वासियों को दिया जा रहा है।
50 मिनट में खाकर दिखाएं 3 परांठे और जीवन भर मुफ्त खाएं
आपको एक दिन के लिए बिल्कुलस कैदियों जैसा महसूस कराया जाए गा। कैदियों की वर्दी, स्टील प्लेट, ग्लास, स्टील मग टॉयलेट सोप और कपड़े धोने के लिए साबुन आदि जेल प्रशासन की ओर से दिया जाएगा।
जेल मे आप को जो खाना मिलेगा वो भी ठीक वैसे ही मिलेगा जैसा कैदियों को दिया जाता है। खाना खाने के लिए समय निर्धारित होगा जिसका सभी को पालन करना होगा। इतना ही नहीं किराए पर जेल का कमरा लेने के बाद आप को अप ना सारा काम कैदियों की भांति खुद ही करना होगा।
अगर आप को जेल का दौरा करना है तो इसके लिए आप को सिर्फ दस रूपये चुकाने होंगे। जिसके बाद आप पूरी जेल घूम सकते हैं। वहीं जेल मे एक रात गुजारने के लिए आप को 500 रूपये खर्च करने होंगे। जेल प्रशासन का मानना है कि इससे लोग कैदियों की कठिन जिंदगी को समझ सकेंगे और अपराध करने से पहले सौ बार सोचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications