70 साल के शख्स पर भालू ने किया हमला, एक आंख फोड़ी, दूसरी की बुरी तरह जख्मी; 2 KM पैदल चलकर बचाई खुद की जान
Karnataka Man Fights Wild Bear: कर्नाटक में एक 70 साल के बुजुर्ग पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। घटना कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार की है, जहां 70 वर्षीय व्यक्ति ने जंगली भालू का डटकर मुकाबला किया और अपनी हिम्मत के दम से भालू का सामना करते हुए खुद की जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय बुजुर्ग रामनगर से टिंबोली गांव तक जंगल से होकर गुजर रहा है। इसी दौरान उसका जंगली भालू से सामना हो गया। बुजुर्ग को देखकर भालू उस पर हमलावर हो गया।

जंगल से गुजरते वक्त भालू से हुआ सामना
शख्स की पहचान विट्टू शलाके के रूप में हुई, जो कि महाराष्ट्र का रहने वाला है। शलाके पर रामनगर के वन क्षेत्र से गुजरते वक्त भालू ने हमला किया।हालांकि वो किसी तरह भालू के चंगुल से भागने में कामयाब रहा, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं हैं।
एक आंख फोड़ी, फिर भी नहीं मानी हार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भालू से बचकर बुजुर्ग भाग पाता उससे पहले कि भालू ने उसकी एक आंख फोड़ दी और दूसरी को बुरी तरह से घायल कर दिया। हालांकि भी बुजुर्ज बेसुध नहीं हुआ और एक आंख के फूटने और ज्यादा खून बहने के बावजूद घायल पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए 2 किमी तक चलता रहा।
भालू के हमले से लोगों में दहशत
शख्स का फिलहाल बेलगावी में इलाज चल रहा है। इससे पहले घायल शख्स का इलाज के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेलगावी रेफर किया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। इधर, वन अधिकारी भी भालू का पता लगाने के लिए जुट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications