'Louis Vuitton' का ये बैग नमक के दाने से भी छोटा है, देखने के लिए माइक्रोस्कोप का करना पड़ेगा इस्तेमाल
हरे रंग का बैग का साइज इतना छोटा कि सुई के छेद से हो सकता है आर-पार, माइक्रोस्कोप से देख पाएंगे इसे
दुनिया में आए दिन अविष्कार होते रहते हैं, जिन पर विश्वास करना भी मुश्किल होता है। ऐसा ही एक अजूबा अविष्कार इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये एक हरे रंग का हैंडबैग है जिसका साइज इतना छोटा है कि इसे देखने के लिए आपको माइक्रास्कोप का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

इस हैंडबैग का साइज चीनी या सच कहें तो नमक के दाने से भी छोटा है। अपने छोटे से साइज के कारण दुनिया भर में चर्चा में आए इस हैंडबैग को अमेरिकी कलाकार ग्रुप जिसका नाम MSCHF है। इसी ग्रुप ने इतना छोटे से हैंडबैग को बनाया है। हरे रंग के इस छोटे से बैग पर 'Louis Vuitton' का लोगो लगा हुआ है।
नमक के दाने से भी छोटा है ये हैंडबैग
Instagram पर इस नन्हें से बैग की फोटा शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि ये बैग समुद्री नमक के दाने से भी छोटा और सूई के छेद के अंदर से भी गुजर सकता है। ये इतना छोटा हैंड पर्स है कि इसे देखने के लिए आपको एक माइक्रोस्कोप की ज़रूरत पड़ेगी। आगे लिखा गया बड़े हैंडबैग, सामान्य हैंडबैग और छोटे हैंडबैग हैं, लेकिन ये इस बैग को आप सूक्ष्म बैक कह सकते हैं।
लोग खूब कर रहे पसंद
इस हैंड बैग की फोटो और पोस्ट एक दिन पहले ही शेयर की गई थी। शेयर किए जाने के बाद से इसे 73,000 से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। कई लोगों ने पोस्ट पर कमेंट भी शेयर किए हैं।
क्या ये चींटियों के लिए एक हैंडबैग है
एक यूजर ने पूछा- क्या ये चींटियों के लिए एक हैंडबैग है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बिल्कुल नहीं। एक तीसरे ने पोस्ट किया यार यह जंगली है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं?
MSCHF का माइक्रोस्कोपिक हैंडबैग
इस बैग की फोटो शेयर करते हुए इसे मेकर्स ने माइक्रोस्कोपिक हैंडबैग बताया है। फोटो पोस्ट करते हुए पोस्ट में लिखा समुद्री नमक के एक दाने से भी छोटा और एक सूई के छेद के सकरे रास्ते भी ये निकल सकता है। यह एक पर्स इतना छोटा है कि इसे देखने के लिए आपको एक माइक्रोस्कोप की आवश्यकता होगी।












Click it and Unblock the Notifications