शेरनी के मुंह में आखिरी दम तक मौत से लड़ता रहा बेबी इंपाला, वीडियो देख आ जाएंगे आंसू, Video
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी किस कदर इम्पाला के बच्चों को दबोच लेती है। उनमें से एक बेबी इम्पाला अपनी जिंदगी बचाने की पूरी कोशिश करता है।
Lioness attacked Impala: जंगल की दुनिया भी बिल्कुल अनोखी है। यहां कब कौन किसका शिकार हो जाए, कुछ नहीं पता। बड़े जानवर तो फिर भी किसी तरह अपनी जान बचा लेते हैं लेकिन छोटे बच्चों के लिए शिकारियों के बीच जी पाना पूरी तरह से उनकी किस्मत पर ही निर्भर करता है। अपनी भूख मिटाने के लिए ये किसी भी वक्त शिकारी जानवर का शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शेरनी ने मस्ती करते इम्पाला (हिरण) के बच्चों को अपने मुंह में जकड़ लिया। इनमें से एक बच्चा तो कुछ वक्त के लिए जिंदगी की जंग भी लड़ता रहा। भावुक कर देने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

शेरनी ने पीछे से दबोचा
जंगल में दो बेबी इम्पाला आराम से मस्ती कर रहे हैं लेकिन उन्हें क्या पता कि सिर पर मौत खड़ी है। इम्पाला को देखकर भूखी शेरनी लपककर दोनों को पकड़ लेती है और अपना शिकार बना लेती है। देखते ही देखते एक बच्चा तो दम तोड़ देता है लेकिन दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा होता है।

कहीं नहीं भाग सके बेबी इम्पाला
इम्पाला के इन बच्चों को क्या पता था कि दुनिया में आने के कुछ समय बाद ही ये किसी का शिकार बन जाएंगे। अपनी भूख मिटाने के लिए शेरनी इनपर झपटी तो बच्चे कहीं भाग भी नहीं सके। एक इंपाला अपनी जिंदगी बचाने के लिए खूब मशक्कत करता दिखा। ये वीडियो देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबी इम्पाला को जैसे ही शेरनी झपट्टा मारती है, वो अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश करता है। वो अपने नन्हे पैरों से शेरनी के मुंह पर बार-बार मारता भी है। लेकिन शेरनी की पकड़ के सामने बेबी इम्पाला का भला क्या बस चलता।

जिंदगी के लिए लड़ पड़ा बेबी इम्पाला
फिर भी अपनी जिंदगी बचाने के लिए बेबी इंपाला ने जितनी जान लगाई, उसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। आखिरकार शेरनी दोनों को मारकर वहां से उठा ले जाती है। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो देख भावुक हुए लोग
ये वीडियो 'लेटेस्ट साइटिंग्स' नामक के चैनल ने अपने यूट्यूब पर शेयर किया है। पोस्ट होते ही इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और शेयर भी किया है। लोग वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और इंपाला के बच्चों के लिए दुखी भी हैं।

सामने आए यूजर्स के रिएक्शन
हालांकि कई लोग मान रहे हैं कि शेरनी की भी इस दौरान गलती नहीं है। क्योंकि उसे भी अपने बच्चों की भूख मिटाने के लिए खाना ले जाना होगा। आखिरकार ये जंगल का नियम ही है।












Click it and Unblock the Notifications