बच्ची के साथ माता-पिता का शर्मनाक बर्ताव, पिलाई बीयर और सिगरेट
अर्जेंटिना। माता-पिता अपने बच्चों की हिफाजत के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। वो अपने बच्चों को हर बुरी आदत से बचाना चाहते हैं लेकिन अर्जेंटिना में जो मामला सामने आया है वो इसके ठीक विपरित है। यहां एक माता-पिता ने अपनी तीन साल की बच्ची के साथ ऐसी हरकत की है कि किसी भी इंसान का खून खौल जाएगा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक 3 साल की बच्ची दिख रही है जो अपने होश में नहीं है। कोई उसके मुंह में बार-बार सिगरेट और शराब की बोतल लगा रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि ये वीडियो बच्ची के माता-पिता ने बनाया है और उसे नशा भी वही लोग करा रहे हैं। बच्ची इतनी नशे में है कि वो ठीक से बैठ भी नहीं पा रही है, वहीं उसके माता-पिता वीडियो में हंसते दिखाई दे रहे हैं।
बच्ची के साथ ऐसा बर्ताव करने वाले माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की उम्र 18 और 17 साल बताई जा रही है। पिता पर जहां आम अदालत में केस चलेगा वहीं मां पर नाबालिग होने के चलते किशोर न्याय प्रणाली के तहत मामला चलेगा। बच्ची को देखभाल के लिए फिलहाल उसकी दादी को सौंपा गया है।
इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने इन दोनों को दुनिया के सबसे बुरे पेरेंट्स कहा है। वहीं कुछ ने कहा कि ये दोनों माता-पिता कहलाने लायक नहीं हैं और इन्हें कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। (फोटो साभार : मेट्रो)












Click it and Unblock the Notifications