VIDEO: हाथी के बच्चे ने दुनिया में पहली बार रखा कदम, वायरल वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन
Elephant baby video: वायरल वीडियो में हाथी का बच्चा दुनिया में अपने पहले कदम रख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Viral video of Baby Elephant: जंगली जानवरों के वीडियोज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्लिप में से एक हैं। इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई क्लिप वायरल होते हैं, जिनमें जानवर मस्ती करते दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक क्लिप इन दिनों भी खूब चर्चित है।
(वीडियो-नीचे)
छोटे बच्चे चाहे इंसानों के हों या फिर जानवरों के, बेहद प्यारे होते हैं। पैदा होते ही इस दुनिया में पहला कदम रखना कितना खास अहसास होता है। फिर चाहे ये अहसास बच्चे के लिए हो या फिर मां के लिए।
नवजात बच्चे ने रखे दुनिया में कदम
हाल ही में एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक हाथी की नवजात बच्चा चलने की कोशिश कर रहा है। बच्चा कुछ ही समय पहले पैदा हुआ होगा और जैसे ही वो थोड़ा आगे तक चल पाता है, तुरंत ही गिर जाता है। वीडियो बेहद ही प्यारा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
गिरने के बाद फिर उठा बच्चा
ये वीडियो ट्विटर पर @buitengebieden नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा है कि हाथी के बच्चे के पहले कदम। वीडियो में गिरने के बाद भी बच्चा रुकता नहीं और एक बार फिर उठकर चलने की कोशिश करता है। बच्चे की यही कोशिश लोगों को खूब भा रही है।
लोगों ने दिए रिएक्शन
वीडियो को 3.5 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है। इसके साथ ही हजारों लोगों ने वीडियो पर रिएक्शन भी दिया है। लोग वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये बहुत प्यारा है मुझे हाथी बेहद पसंद हैं। एक ने कहा कि जब वो सिर के बल गिरा, तो वो बहुत ही ज्यादा प्यारा था।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications