'बड़े बदतमीज हो...' दिल्ली मेट्रो में कपल कर रहा था ऐसी हरकत, दो 'आंटियों' ने लगा दी क्लास, VIDEO VIRAL

Delhi Metro: दुनिया में कुछ भी हो लेकिन दिल्ली मेट्रो के किस्से कभी खत्म होने का नाम नहीं लेते। बीते दिनों कपल्स के कई वीडियोज जमकर वायरल हुए, जिसपर लोगों के भी खूब रिएक्शन आए। ऐसा ही एक वीडियो फिर वायरल हो रहा है।

कपल की लगाई क्लास
दिल्ली मेट्रो प्रशासन हर बार वीडियोज वायरल होने के बाद निर्देश जारी करने पर मजबूर हो जाता है। कई बार DMRC ने इंफ्लुएंसर्स को लताड़ भी लगाई है। लेकिन लगता है इस बार मेट्रो प्रशासन की कमी कुछ आंटियां पूरी कर रही हैं, जो एक कपल की क्लास लगाती नजर आ रही हैं।

@gharkekalesh

वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो @gharkekalesh नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि दो आंटियां मेट्रो में बैठी हुई हैं और सामने खड़े कपल से बहस कर रही हैं। लगता है आंटियों को कपल के खड़े होने या फिर बातें करने का अंदाज पसंद नहीं आया।

'ये क्या तरीका है भई?'
आंटियां कपल को हिदायद देती दिख रही हैं। शुरुआत में वे कहती हैं कि ये कोई तरीका है क्या खड़े होने का। इसके बाद वे कपल की जमकर क्लास लगाने लगती हैं। लेकिन कपल भी पीछे नहीं हटता और आंटियों के साथ बहस करने लगता है। लड़का बोल पड़ता है कि हम क्या कर रहे हैं? क्या गलत किया हमने? महिलाएं कहती हैं कि थोड़ी शर्म होनी चाहिए। लेकिन लड़का कहता है कि आपको ये सब बोलने का कोई हक नहीं है।

'आंटी आप बहुत जियोगे अगर...'
इसके बाद लड़का कहता है कि हम सिर्फ खड़े ही तो हैं। क्या कर रहे हैं हम? शर्म किस बात की? आपका बोलने का क्या मतलब बनता है। महिला ने कहा कि तरीके से भी खड़ा हुआ जा सकता है। बड़े बदतमीज हो आप। इसके बाद लड़का कहता है कि अगर आप अपने काम से काम रखोगे तो बहुत जियोगे। इतने में महिला भड़क उठती है और बोलती है कि तू मेरा मर्डर करेगा क्या?

यहां देखें वीडियो...

लोग बोले- 'चिंता मत करो'
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये क्या चल रहा है दिल्ली में। एक और ने कहा कि दिल्ली की जनसंख्या 2 करोड़ है आप चिंता मत करो। एक ने कहा कि लोग ये सब घर में क्यों नहीं करते? वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+