आखिरकार मिल गया हैरी पॉटर वाला सांप! असम के CM ने शेयर की 'जादुई स्नेक' की तस्वीर

Assam CM share snake Pic: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक सांप की फोटो भेजी है, जिसे उन्होंने जादुई सांप बताया है। काजीरंगा में ये हरे रंग का अजीबोगरीब सांप पाया गया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सांप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

क्या बोले असम के सीएम?
असम के सीएम ने हरे रंग के सांप की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अंदाजा लगाओ, बच्चों? काजीरंगा में अभी-अभी असली हैरी पॉटर सांप मिला है! सुपर कूल सालाजार पिट वाइपर से मिलिए। ये जादुई हरा है और इसके सिर पर एक फंकी लाल-नारंगी पट्टी है। क्या प्रकृति अद्भुत नहीं है?'

Snake

हैरी पॉटर वाला सांप मिल गया!
दरअसल, जिन लोगों ने ब्रिटिश राइटर जेके राउलिंग के उपन्यास पर आधारित हैरी पॉटर फिल्म देखी है, वे लॉर्ड वोल्डरमार्क की वफादार साथी नागिनी के बारे में तो जरूर जानते होंगे। वो एक हरा सांप है। और ऐसा लगता है कि फिल्म का वही हरा सांप असली दुनिया में आ चुका है।

हरे एनाकोंडा की नई प्रजाति की हुई खोज
बताते चलें कि इसी साल फरवरी के महीने में वैज्ञानिकों की एक टीम ने अमेजन रेनफॉरेस्ट में हरे एनाकोंडा की एक नई प्रजाति की खोज की थी। इसका एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था। इस सांप को दुनिया का सबसे बड़ा सांप माना जाता है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जो अपने आप में बेहद हैरान कर देने वाली हैं।

कितना बड़ा है सबसे बड़ा एनाकोंडा?
इंस्टाग्राम पर एनाकोंडा का एक वीडियो वैज्ञानिक डॉक्टर फ्रीक वोंक ने लिखा कि मैंने अब तक जो सबसे बड़ा एनाकोंडा देखा है, वो वीडियो में देखा जा सकता है। जो कार के टायर जितना मोटा, करीब 8 मीटर लंबा और 200 किलोग्राम से भी ज्यादा भारी है। मगर उसका सिर मेरे सिर जितना बड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+