Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वृंदावन की गलियों में ट्रंप, पुतिन, ओबामा! टाटा, महिंद्रा, अंबानी, अडाणी जैसे धनकुबेर भी, AI Photos वायरल

Artificial Intelligence की मदद से बनाई गई तस्वीरें कई बार इतनी वास्तविक होती हैं कि हकीकत और काल्पनिक कृतियों में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें विदेशी हस्तियों को भारत में दिखाया गया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन वायरल तस्वीरों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जैसी हस्तियों को होली सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है।

Artificial Intelligence

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में इन हस्तियों को रंगो में सराबोर देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में भारत और दुनिया के धनकुबेरों को भी देखा जा सकता है। रतन टाटा, आनंद महिंद्रा, गौतम अडानी के अलावा एलन मस्क और मार्क जुकरबर्क भी दिख रहे हैं।

वृंदावन की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है, लेकिन दुनियाभर के धनकुबेरों की टोली यहां होली खेलने आएगी, पूर्व राष्ट्रपति जैसी हस्तियों की हाजिरी भी यहां लग सकती है, ये कल्पना कठिन है। वास्तविकता में ये अभी तक नहीं हुआ, लेकिन एआई-जनरेटेड तस्वीरों से इसकी कल्पना की जा सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में नामचीन हस्तियों को रंगो के त्योहार का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कलाकार अब इस शक्तिशाली तकनीक का उपयोग यथार्थवादी और आश्चर्यजनक कलाकृति बनाने में करने लगे हैं।

दिग्गजों की तस्वीरों को दो इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया गया है। इन तस्वीरों में अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीव जॉब्स जैसी प्रसिद्ध लेकिन दिवंगत हस्तियों को भी वृंदावन की होली खेलते हुए देखा जा सकता है।

जेफ बेजोस, स्टीव बाल्मर, वॉरेन बफेट और बिल गेट्स जैसे दिग्गजों की तस्वीरों को भी AI की मदद से वृंदावन की गलियों में दिखाया गया है। वाइल्ड ट्रान्स नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर ये तस्वीरें वायरल हैं।

फोटो के साथ लिखा गया, करामाती एआई विज़ुअलाइज़ेशन की दुनिया में खो जाएं, दुनिया भर के अरबपति होली के आनंदमय त्योहार को मनाने के लिए वृंदावन की जीवंत सड़कों पर इकट्ठा हुए हैं। पारंपरिक होली के संगीत पर नृत्य भी करते हैं। रंगों से वातावरण जीवंत और उत्साहपूर्ण बनता है।

वायरल एआई-तस्वीरों में जॉन लेनन, मर्लिन मुनरो, एल्विस प्रेस्ली, विल स्मिथ जैसी हस्तियों को स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर नृत्य करते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

नेटिजन्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कलाकार की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओह यार ये तो कमाल है।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'किम जोंग उन वाकई कमाल लग रहे हैं।'

धोनी से मार्वल तक AI कलाकारी

इस यूजर ने कुछ समय पहले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरों को अलग-अलग अंदाज में पेश किया था। एक फोटो में धोनी को किचन में दिखाया तो दूसरे में माही घोड़े पर बैठे दिखे। ऐसी ही कई रचनात्मक फोटो AI से क्रिएट की गईं।

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म के किरदारों को भी भारत की सड़कों पर दिखाया गया। Marvel Avengers की इन तस्वीरों में कोई सेल्फी क्लिक कर रहा है तो कोई प्रशंसकों से घिरा हुआ देखा जा सकता है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में नीचे देखिए वायरल AI तस्वीरें

पहले भी हुई है ऐसी क्रिएटिव चीजें

बता दें कि कुछ समय पहले, एक अन्य AI कलाकार गोकुल पिल्लई ने इंस्टाग्राम पर सात तस्वीरें साझा की थीं। इसमें दिखाया गया था कि अगर वे झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं तो अरबपति कैसे दिखेंगे।

गोकुल की इंस्टाग्राम पोस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, माइक्रोसॉफ्ट चीफ बिल गेट्स, मुकेश अंबानी, फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग, वॉरेन बफेट, जेफ बेजोस और ट्विटर के CTO एलन मस्क शामिल थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+