अंजू को मिली दिल्ली में जॉब तो नसरुल्ला के साथ तैयार किया 'नया प्लान', लेकिन भारतीय पति अरविंद ने कर दिया खेल

भारत से पाकिस्तान गई अंजू जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। अब अंजू की जिंदगी में एक बिल्कुल नया मोड़ आया है, जिसमें उसने अब भारत में ही रहने का फैसला लिया है। खबरें हैं कि अंजू भारत में ही नौकरी कर रही हैं।

बीते दिनों अंजू पाकिस्तान से वापस भारत आने को लेकर चर्चा में थीं। मगर अब खबरें हैं कि अंजू ने भारत में ही रहने का मन बना लिया है। इतना ही नहीं, वे दिल्ली में एक नौकरी भी कर रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अंजू के पति नसरुल्ला का अब क्या होगा?

Anju Pakistan

बताते चलें कि अंजू ने जबसे भारत में हीरहकर नौकरी करना शुरू किया है, तबसे ही नसरुल्ला भी भारत आने को बेकरार है। मगर नसरुल्ला के वीजा का मामला बीच में अटक रहा है। हालांकि अब खबरें ये भी हैं कि अंजू और नसरुल्ला की भारत में साथ रहने की योजना पर अंजू के पति अरविंद ने पानी फेर दिया है।

बताते चलें कि अंजू और नसरुल्ला की प्लानिंग थी कि वे दोनों भारत में ही रहकर अपना घर बसाएंगे। अंजू ने इस प्लानिंग के चलते यहां बिजनेस करने की भी सोची है। मगर लगता है अंजू का भारतीय पति उसकी इस प्लानिंग को पूरा नहीं होने देगा।

दरअसल, अरविंद ने अंजू को तलाक देने से साफ इंकार कर दिया है। अरविंद तलाक के पेपर्स पर साइन नहीं कर रहा है। वहीं अंजू की बात करें तो आजतक से बात करते हुए अंजू ने कहा कि वो अपने घर से ही अपने बिजनेस पर भी काम कर रही हैं।

इससे पहले पाकिस्तान जाकर दूसरी शादी करने को लेकर अंजू सुर्खियों में थीं। बता दें कि अंजू इससे पहले भी एमवे कंपनी के लिए नेटवर्किंग का काम करती थी। वो लोगों के पास जाती थी और उन्हें नेटवर्किंग बिजनेस से जुड़ने के लिए कहती थीं। मगर अब लोग ही अंजू के पास आने लगे हैं और उनसे खुद ही जुड़ रहे हैं। इससे अंजू को काफी फायदा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+