घर में घुसे गुस्साए मगरमच्छ ने मचाया हड़कंप, फिर ऐसे आया काबू में: वायरल वीडियो

कैरोलिना। अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना के एक घर में मगरमच्छ के घुसने से पूरा परिवार हैरान रह गया। गुस्साए मगरमच्छ ने घर के पिछले हिस्से में पहुंचकर हाफी हड़कंप मचा दिया। इस घटना की कई तस्वीरें और वीडियो इस परिवार ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। घटना सोमवार की बताई जा रही है। घर में अचानक आए इस बड़े मगमरमच्छ से पूरा परिवार डरा हुआ था, हालांकि आखिर में इसे पकड़ लिया गया।

मगरमच्छ काफी गुस्से में दिख रहा था

मगरमच्छ काफी गुस्से में दिख रहा था

परिवार के सदस्य फर्नांडो लोसेडा ने कहा कि हम ऐसे मगरमच्छों को अक्सर देखते हैं लेकिन अपने घर में पहली बार देखा। उन्होंने कहा कि उनके घर के पिछले हिस्से और सामने की ओर कई झील हैं। लेकिन ये जो कुछ हुआ वो काफी परेशान करने वाला था। मगरमच्छ काफी गुस्से में दिख रहा था। वह घर में प्रवेश करते ही सामान को नुकसान पहुंचाने लगा। घटना के इस वीडियो में भी मगरमच्छ को उथल-पुथल मचाते हुए देखा जा सकता है।

सामान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की

सामान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की

मगरमच्छ ने गार्डन के सामान और फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया है। उसने पूंछ से घर की खिड़की के शीशे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। फर्नांडो लोसाडा ने कहा, 'वो बहुत गुस्से में था।' वह उस वक्त घर पर नहीं थे, जब मगरमच्छ उनके घर में घुस गया। उन्होंने बताया कि उनकी मां काफी डरी हुई थीं। जिसके चलते वह घटना का पता चलते ही तुरंत अपने घर पहुंचे। मगरमच्छ को जब रोका गया तो वो और भी गुस्से में आ गया था।

क्या बोल रहे हैं लोग?

क्या बोल रहे हैं लोग?

घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई लोग मगरमच्छ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'ये बहुत बड़ा है, जो बहुत डरावना भी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये जो भी है, बड़ा भयानक है।' शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मगरमच्छ ठंडे पानी का मजा ले रहा है। हालांकि बाद में मगरमच्छ को चार सुरक्षा गार्ड की सहायता से वापस झील में पहुंचा दिया गया।

किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया

किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया

मगरमच्छ ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। मगरमच्छ को वापस पानी में छोड़ दिया गया है। घर में घुसे मगरमच्छ को लेकर फर्नांडो लोसाडा ने कहा कि घर पर भी मगरमच्छ ने कुछ नहीं किया लेकिन सभी के सावधान रहने की जरूरत है।

यहां देखें इस घटना से जुड़े वीडियो-

सोशल मीडिया पर सोते हुए शेर का वीडियो वायरल, दहाड़ से भी तेज लिए खर्राटे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+