पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी को 1000 किलो मछली, 250 kg मिठाई और 10 बकरियां की गिफ्ट, जानें क्यों?

इस पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी को 1000 किलो मछली, 250 kg मिठाई और 10 बकरियां की गिफ्ट, जानें क्यों?

नई दिल्ली, 20 जुलाई: आंध्र प्रदेश में अपनी नवविवाहित बेटी को एक पिता ने जो उपहार दिया है, वह पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। आंध्र प्रदेश के एक पिता ने तेलुगु परंपरा के अनुसार अपनी नवविवाहित बेटी को काफी भारी मात्रा में मछली, सब्जियां, अचार और मिठाई गिफ्ट की है। असल में तेलुगु परंपरा के मुताबिक आषाढ़ महीना नवविवाहित जोड़े के लिए काफी अहम होता है। इस महीने में तेलुगु परंपरा के अनुसार नई दुल्हन को अपने माता-पिता से उपहार मिलते हैं।

Andhra father

1 हजार किलो मछली, सब्जी से लेकर 250 किलो मिठाई तक भेजा गिफ्ट

राजमुंदरी के एक प्रमुख बिजनेसमैन बतूला बलराम कृष्ण ने पुडुचेरी के यानम में अपनी बेटी के घर पर 1000 किलो मछली, 1000 किलो सब्जियां, 250 किलो झींगा, 250 किलो किराने का सामान, 250 जार अचार, 250 किलो मिठाई, 50 चिकन, 10 बकरियों को भेजा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गिफ्ट से भरा ट्रक जब बेटी के घर पहुंचा तो सब चौंक गए

यानम के एक नामी बिजनेसमैन के बेटे पवन कुमार ने हाल ही में बतूला बलराम कृष्णा की बेटी प्रत्यूषा से शादी की है। इस कपल का ये पहला आषाढ़ महीना है और वह इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसलिए प्रत्यूषा के पिता ने अपनी बेटी के लिए कई खास उपहार भेजे हैं। गिफ्ट से भरे ट्रक जब प्रत्यूषा के ससुराल पहुंचा तो वे लोग भी चौंक गए थे।

https://www.indiatoday.in/trending-news/story/andhra-dad-gifts-daughter-1000kg-fish-250kg-sweets-10-goats-as-wedding-gift-viral-videos-1830340-2021-07-20?jwsource=cl

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+