जंगल में गजब का फ्रूट, यूपी की जलेबी को भी देता है टक्कर, हेल्थ एक्पर्ट्स की नजर में क्यों है अहम?
पृथ्वी पर कई विचित्र आकार के फ्रूट्स पाए जाते हैं। मैक्सिको और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाने वाले ऐसे ही एक फल की तस्वीर वायरल हो रही है।

पृथ्वी पर अलग- अलग जलवायु के कारण वनस्पतियों और पेड़ पौधों में काफी भिन्नता पाई जाती है। जिसके कारण पर दुनिया के कई देशों में अलग- तरीके फ्रूट्स पाए जाते हैं। एक ऐसे फल की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जो दक्षिण पूर्व एशिया पाया जाता है। ये ऐसा फ्रूट है जो भारत के भी कई हिस्सों मिलता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके सेवन को हेल्थ के लिए जरूरी मानते हैं।
फ्रूट का ये है नाम
ट्वीटर पर शेयर किए गए फ्रूट का शेप उत्तर प्रदेश की राजकीय मिटाई जलेबी जैसा ही है। अगर इसके सेवन होने वाले लाभ की तुलना करें तो ये जलेबी से कम नहीं है। फ्रूट को शेयर कर यूजर ने सवाल किया क्या इसे कोई पहचान सकता है। चूंकि के फल मैक्सिको के अलावा भारत में पाया जाता है, ऐसे में कई यूजर्स इसको देखते ही पहचान गए। आमतौर पर ये जंगलों में पाया जाना वाला पौधा है, जिसे मनीला इमली, मद्रास थॉर्न, मंकी पॉड और कैमाचाइल नामों से जाना जाता है। मूल रूप से जंगल जलेबी या गंगा जलेबी (Ganga Jalebi) एक विदेशी फल है। भारत में इसे इसके आकार के कारण जंगल जलेबी या फिर गंगा जलेबी कहते हैं।
दक्षिण पूर्व एशिया मिलता है ये फ्रूट
जंगल जलेबी (Jungle Jalebi) की वैज्ञानिक नाम पीथेसेलोबियम डल्स है। ये फल काफी स्वादिष्ट और मीठा होता है। इसे मूल रूप से मैक्सिको जंगलों समेत दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य देशों में भी पाया जाता है। भारत में भी इसे जंगलों में पाया जाता है। ये फल करीब 2 महीने में पककर तैयार होता है।
स्वास्थ के लिए अहम
जंगल जलेबी या फिर गंगा जलेबी को हेल्थ एक्सपर्ट्स ने काफी अहम माना है। उनका मानना है कि ये फल स्वादिष्ट होने के अलावा पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन सी और बी का प्रचुर स्रोत है। इसके नियमित सेवन से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
जंगल जलेबी की तस्वीर वायरल
ट्वीटर पर शेयर किए जाने के बाद जंगल जलेबी को खूब लाइक किया जा रहा है। यूजर्स इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। ट्वीटर यूजर सोनाली शुक्ला ने ये पोस्ट की थी। ट्वीट के साथ उन्होंने लिखा, "कुछ ही लोग इस फल की पहचान कर पाएंगे।" लेकिन कई यूजर्स इसे पहचान लिया। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "कई लोगों को पता होगा। इसे जलेबी कहते हैं, यह भी दो प्रकार की होती है, एक मीठी और खाने में स्वादिष्ट और दूसरी गाढ़ी होती है और खाने के बाद बहुत प्यास लगती है।" जबकि एक अन्य लिखा, "हमारे यहां इसे जंगल जलेबी कहते हैं, अब ये करीब 2 महीने बाद बनकर तैयार होगी, ये बहुत ही स्वादिष्ट और मीठी लगती है।" इस पोस्ट को अब तक












Click it and Unblock the Notifications