58 घंटे और 35 मिनट तक लगातार KISS करता रहा कपल, अब गिनीज रिकॉर्ड ने लिया बड़ा फैसला
Guinness World Kissing Record: गिनीज बुक रिकॉर्ड में दुनियाभर के ऐसे हैरतअंगेज कारनामे शामिल होते हैं, जो आज से पहले कभी किसी ने ना किए हों। ऐसा ही एक कारनामा था सबसे लंबे समय तक किस करते रहने का, जिसे करके थाई कपल ने सबको हैरान कर दिया है।
लेकिन हाल ही में गिनीज बुक रिकॉर्ड ने इसे लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। गिनीज बुक असोसिएशन ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि हमने रिकॉर्ड कैटेगरी को डिएक्टिवेट कर दिया है क्योंकि ये बहुत ही खतरनाक होता जा रहा था। कई नियम हमारी पॉलिसी के खिलाफ भी जा रहे थे।

दरअसल, बीते कुछ समय पहले एक थाई कपल ने ढाई दिनों तक किस करने का एक हैरतअंगेज रिकॉर्ड कायम किया था। ये किस सबसे लंबा स्मूच था, जिसके बाद कपल का नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ। अस्पताल के 44 वर्षीय सुरक्षा गार्ड एक्काचाई निरानारत और 33 वर्षीय हाउसवाइफ लक्साना ने 58 घंटे, 35 मिनट और 58 सेकेंड तक एक दूसरे से होंठ मिलाकर बात की और पिछले आठ घंटे से अधिक समय के रिकॉर्ड को तोड़ डाला।
इस प्रतियोगिता के नियम बेहद ही सख्त थे, जिसमें पूरे समय अपने पैरों पर खड़े रहना, स्ट्रॉ के जरिये भोजन या फिर अन्य तरल पदार्थों को खाना और यहां तक कि अपने होठों को चिपकाते हुए शौचालय जाना भी शामिल था। कार्यक्रम के आयोजक रिप्ले बिलीव इट ऑर नॉट! के उपाध्यक्ष सोम्प्रोन नक्सुएत्रोंग ने बताया कि वे बहुत थक गए थे क्योंकि उन्हें ढाई दिन तक नींद नहीं आई थी, उन्हें हर समय खड़े रहना पड़ता था इसलिए वे बहुत कमजोर हो गए थे।
ये प्रतियोगिता जीतने के बाद इस थाई कपल ने 2.72 लाख रुपये और दो हीरे की अंगूठियां जीतीं। आयोजकों ने कहा कि थाईलैंड में लगातार तीन साल के रिकॉर्ड बेहतर करने के बाद अब वे वहां इसका आयोजन नहीं करेंगे।
बताते चलें कि इस थाई कपल से पहले साल 2004 में एक 37 साल के इटैलियन शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को 31 घंटे और 18 मिनट तक सबसे लंबा किस किया था। अब दुनिया की सबसे लंबी किस की ये प्रतियोगिता खत्म होने जा रही है, ऐसे में गिनीज ने ये भी बताया कि इसे वे लंबी किस मैराथॉन से रिप्लेस करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications