VIDEO: क्रिसमस ट्री में गिफ्ट की जगह था जहरीला सांप, बिल्लियां करती रहीं इशारा, लेकिन.....
नई दिल्ली, 15 दिसंबर: दुनियाभर में न्यू ईयर और क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच अफ्रीका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां पर एक परिवार बड़ा सा क्रिसमस ट्री खरीदकर लाया। घर के बच्चों को लग रहा था कि उसमें से बहुत सारे गिफ्ट्स निकलेंगे लेकिन उसमें छिपकर एक अनचाहा मेहमान सामने आ गया, जो देश का सबसे जहरीला सांप था। इसके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। (वीडियो नीचे)

बिल्लियां कर रही थीं इशारा
55 वर्षीय रॉब वाइल्ड के मुताबिक वो घर पर क्रिसमस की तैयारियां कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने एक क्रिसमस ट्री सजाया था, सब उसकी तारीफ कर रहे थे, लेकिन घर की दो बिल्लियां लगातार उस ओर इशारा कर रही थीं। इस पर उन्हें लगा कि शायद कोई चूहा उस पर चढ़ गया हो। इसी वजह से उन्होंने उसे इग्नोर कर दिया। कुछ देर बाद उनकी पत्नी मार्सेला की नजर वहां पर पड़ी और उसके होश उड़ गए।

सांप पकड़ने वाला ने समझा मजाक
रॉब के मुताबिक ट्री के ऊपर एक जानवर का सिर दिख रहा था, जो उसमें से बाहर आने की कोशिश कर रहा था। जब वो पास गईं तो पता जला कि वो बूमस्लैंग है। जिससे अफ्रीका का सबसे घातक सांप कहा जाता है। उन्होंने तुरंत इसकी फोटो खींचकर सांप पकड़ने वाले गेरी हेन्स को भेजी। हेंस ने बताया कि वो स्थिति बहुत ज्यादा हास्यास्पद थी। उनको लगा कि रॉब उनके साथ मजाक कर रहे हैं। वैसे तो सांप पेड़ों पर जाए जाते हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ कि सांप क्रिसमस ट्री पर मिले हों।

बिना गिफ्ट को नुकसान पहुंचाए पकड़ा
कुछ देर बाद रॉब का फोन आया और उन्होंने बताया कि ये कोई मजाक नहीं है। उनके क्रिसमस ट्री पर सच में एक बूमस्लैंग है। इस पर हेन्स ने उन्हें उस पर नजर बनाए रखने की सलाह दी, क्योंकि ये सांप बहुत तेजी से चकमा देता है। वो ट्री से निकलकर घर के किसी दूसरे कोने में छिप सकता था। बाद में हेन्स वहां पर पहुंचे और बिना सजावट को नुकसान पहुंचाए उसे पकड़ लिया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications