Cleaning Queen: लोगों के घरों में जाकर फ्री में सफाई करती है 'कटरीना', खुद किया ये खुलासा

कटरीना नाम की महिला भी लोगों के घरों की फ्री में सफाई करती है। गंदे घरों को महिला एकदम साफ बना देती है।

अकसर नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी छोड़कर अलग अलग कामों में लग जाते हैं। रोज 9 घंटे की नौकरी से ऊब कर या यूं कहें कि तंग आकर लोग अपना कुछ अलग व्यवसाय करना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला ने किया। महिला ने नौकरी तो छोड़ी, लेकिन उसके बदले ऐसा काम शुरू कर दिया, जो किसी की भी सोच से परे है। कटरीना नाम की ये महिला आज घूम-घूमकर लोगों के घरों की सफाई करती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला सफाई के लिए एक रुपया भी फीस नहीं लेती। अब कटरीना नाम की ये महिला चर्चा का विषय बनी हुई है।

घरों की सफाई करती है महिला

घरों की सफाई करती है महिला

सोचिये आपके घर की सफाई करके कोई चकाचक बना दे और वो भी फ्री में। सोच कर ही अच्छा लगने लगता है। कटरीना नाम की महिला भी लोगों के घरों की फ्री में सफाई करती है। गंदे घरों को महिला एकदम साफ बना देती है।

घरों को चकाचक बनाती है कटरीना

घरों को चकाचक बनाती है कटरीना

महिला सिर्फ दो दिन में घर को एकदम साफ कर चकाचक बना देती है। कटरीना कहती हैं कि उन्हें सफाई करना बहुत पसंद है। यही कारण है कि उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और लोगों के घरों की साफ सफाई का जिम्मा अपने सिर पर ले लिया।

सफाई के टिप्स शेयर करती हैं कटरीना

सफाई के टिप्स शेयर करती हैं कटरीना

कटरीना सिर्फ सफाई ही नहीं करती, बल्कि साफ -सफाई से जुड़े टिप्स भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लोगों के घरों की साफ सफाई कर चकाचक बनाने वाली कटरीना खुद को क्वीन ऑफ क्लीनिंग कहती हैं।

सोशल मीडिया क्वीन है महिला

सोशल मीडिया क्वीन है महिला

अब आप सोच रहे होंगे कि जब कटरीना सफाई के पैसे ही नहीं लेती, तो उनका घर कैसे चलता होगा? तो बता दें कि कटरीना की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपनी पॉपुलैरिटी के चलते उन्हें स्पॉन्सरशिप भी मिल गई है। सफाई के वीडियोज कटरीना सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं और वहीं से उनके ट्रैवल का सारा खर्चा निकल जाता है।

महिला ने बोली ये बात

महिला ने बोली ये बात

साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस से बात करते हुए कटरीना ने कहा कि मैं गंदगी से नहीं डरती, बल्कि गंदगी मुझसे डरती है। कटरीना बताती हैं कि ये सब शुरू करने से पहले उन्होंने एक महिला के घर की सफाई की थी, जिसके तीन बच्चे थे। सफाई का काम पूरा हो जाने के बाद महिला ने कटरीना को धन्यवाद भी कहा था। इतना ही नहीं, महिला के बच्चों ने कटरीना को गले भी लगा लिया था।

इतना बैठता था ट्रैवल का खर्चा

इतना बैठता था ट्रैवल का खर्चा

शुरू में कटरीना की क्लीनिंग सप्लाई का प्रति विजिट का खर्चा 24 हजार के आस-पास बैठता था। पिछले साल ही क्लीनिंग करियर शुरू करने के आइडिया के साथ ही कटरीना ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने क्लीनिंग को अपना फुल टाइम जॉब बना लिया।

महिला की है तगड़ी फैन फॉलोइंग

महिला की है तगड़ी फैन फॉलोइंग

बताते चलें कि कटरीना की क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की स्पॉन्सरशिप से तगड़ी कमाई होती है। कटरीना की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वे अपने क्लीनिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+