सीने से चिपकाकर एक पिता ने बेटी को कराया Breastfeed, वायरल हुआ Video
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, उस वीडियो को देखने के बाद हर किसी की आंखें भर आ रही हैं, दरअसल वायरल हो रहे उस वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को सीने से लगाकर 'ब्रेस्टफीड' करा रहा है और उसकी छोटी सी बच्ची उसे अपनी मां समझकर दूध पी रही है।
DAD of the YEAR ❤ pic.twitter.com/HVK7f8LbV6
— StanceGrounded (@_SJPeace_) November 17, 2019 '>एक पिता ने अपनी नन्हीं बच्ची को कराया Breastfeed
आपको बता दें कि 17 नवंबर को @_SJPeace_(StanceGrounded) ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो अपलोड किया गया था, जिसे अभी तक 47 लाख लोगों ने देख लिया है। लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद पिता की काफी तारीफ की है।
ये वीडियो 8 सेकंड का है...
दरअसल बच्ची की मां नहीं है और वो बोतल से दूध नहीं पी रही थी और मां के लिए रो रही थी, तब उसके पिता को बोतल को अपने कपड़े में छुपाकर बिल्कुल मां की स्टाइल में छाती से लगाकर अपनी बेटी को दूध पिलाना पड़ा। ये वीडियो 8 सेकंड का है।
वीडियो में दिखने वाले बाप-बेटी के बारे में और जानकारी नहीं
हालांकि वीडियो में दिखने वाले बाप-बेटी के बारे में और जानकारी नहीं है, ये लोग कहां के हैं, बेटी की मां को क्या हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं है। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, कुछ यूजर्स ने लिखा है कि ये बच्ची के लिए यह पिता का शुद्ध प्यार है. शेयर करने के लिए शुक्रिया।












Click it and Unblock the Notifications