Video: 'घूमर' गाने पर इस गोरिल्ले ने पानी में लगाई आग, दीपिका को दे रहा कड़ी टक्कर

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर भले ही विवाद चल रहा हो, लेकिन उनके फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पहला गाना 'घूमर' दर्शकों के साथ-साथ जानवरों के बीच भी खूब हिट हो गया है।

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर भले ही विवाद चल रहा हो, लेकिन उनके फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पहला गाना 'घूमर' जिसपर राजपूत महिलाओं को आपत्ति है, वो तो दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा हिट हो गया है। और दर्शकों के बीच ही क्यों, ये गाना तो जानवरों के बीच भी खूब हिट हो गया है।

Ghoomar Song

एक गोरिल्ला को तो ये गाना इतना पसंद आया है कि खूब घूम-घूम कर डांस कर रहा है। घूमर गाने पर इस गोरिल्ला का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों शेयर कर चुके हैं।

गोरिल्ले का डांस इतना शानदार है कि आने वाले समय में ये दीपिका को डांस में टक्कर दे सकता है। अगर कहें कि गोरिल्ले ने पानी में आग लगा दी हो तो कुछ गलत नहीं होगा। बता दें कि ये एक स्पूफ वीडियो है जिसे वीयर यॉर ओपिनियन पेज ने बनाया है। रही बात गोरिल्ला की... तो ये वही मशहूर गोरिल्ला जोला है जिसका ये पानी वाला डांस खूब वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें: इतनी महंगी बिकी लियानार्डो द विंची की 500 साल पुरानी पेंटिंग, कई बार घूम लेंगे पूरी दुनिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+