चीन का यह नन्हा बॉडी बिल्डर छाया इंटरनेट पर, 8 पैक एब्स देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। दुनिया में न जाने कितने लोग ऐसे हैं जो अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए नए-नए पैंतरे अपनाते हैं। यह बात तो अभी तक बड़े लोगों तक ही सीमित थी लेकिन क्या कभी किसी बच्चे को आपने बॉडी बनाते हुए देखा है। चीन में ऐसा एक बच्चा है जो अपने एट पैक एब्स को लेकर ऑनलाइन दुनिया का हीरो बन गया है। इस बच्चे के एट पैक एब्स को लेकर बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर्स भी हैरान हैं।

ओलंपिक में भी हासिल किए हैं ढेरों पदक
7 साल का यह बच्चा सिर्फ अपने 8 पैक एब्स के लिए ही नहीं जाना जाता है बल्कि ओलंपिक में भी इसके नाम कई सारी उपलब्धियां दर्ज हैं। हाल ही में चीन के हांग्जो में एक जिमनास्ट कॉम्पिटीशन हुआ था जिसमें इस बच्चे ने 6 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता है। यह तस्वीर अब तक ढेरों लोगोंं का दिल जीत चुकी है। तभी तो दो दिन के अंदर ही इसे न सिर्फ 33 हजार लोगों ने लाइक किया है बल्कि 700 लोगों ने यह तस्वीर शेयर भी की है। इसकी तस्वीर पर कमेंट करने वालों की लंबी लाइन भी लगी है।
3 साल की उम्र से हैं बेहतरीन जिमनास्ट
चाइना के प्रतिष्ठित न्यूजपेपर का कहना है कि बचपन से ही उसकी ट्रेनिंग एक प्रोफेशनल जिमनास्ट की तरह हुई है। चेन जब केवल तीन साल का था तभी उसे जिमनास्टिक के लिए सिलेक्ट कर लिया गया था। वह पढ़ाई के साथ ही साथ अपनी ट्रेनिंग का भी विशेष ध्यान रखता है। हालांकि कई बड़े जिमनास्ट भी इसके एट पैक एब्स को देखकर इससे कुछ न कुछ सबक तो जरूर ले रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक चीन में बच्चों को शुरू से ही ओलंपिक स्पोर्ट के लिए तैयार किया जाता है। जिसके चलते इनकी बॉडी काफी स्ट्रॉन्ग बन जाती है।












Click it and Unblock the Notifications