Dhoom-2 के ऋतिक को भी पछड़ा...बुजुर्ग के भेष में बैंक लूटने आया शख्स, पुलिस भी परेशान

नई दिल्ली, 21 जुलाई। दुबला-पतली कद-काठी वाली एक बुजुर्ग महिला ने जो कर दिया उस पर तो यकीन करना मुश्किल हो रहा है। फिल्मी स्टाइल में डाका डालना वो एक ऐसी महिला जो उम्र के अंतिम पड़ाव में हो कैसे संभव हो सकता है? जब मामला प्रशासन के पास पहुंचा तो पुलिस का माथा चकरा गया। अजीबोगरीब क्राइम की घटना में आरोपी की तलाश कर रही पुलिस के हाथ अब तक कुछ भी नहीं लगा है।

Bank Loot in Georgia

बंदूक की धौंस देकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बैंक से पैसे लूटे और गायब हो गया। वो एक मंझे डकैत की तरह बैंक में घुसा और लूट की घटना को अंजाम दिया। दरअसल, ये घटना अमेरिका के राज्य जॉर्जिया हुई। जिसको लेकर वहां की पुलिस एक बुजुर्ग महिला की तलाश के लिए जगह जगह छापा मार रही है।

अमरिकी राज्य जार्जिया की मैकडोनो ने एक फेसबुक पोस्ट किया। जिसमें बताया गया कि मैकडोनो शहर में एक व्यक्ति चेस बैंक पहुंचा हुआ था। उसने स्टाफ के एक सदस्य को धमकाया। उसने एक एक नोट दिया जिसमें लिखा था कि वो उसे पैसे दे दे, क्योंकि उसने अपने पास एक बंदूक रखी है। बैंककर्मी अगर बात नहीं मानेगा वो गोली मार देगा। पैसे लूटने के बाद व्यक्ति बैंक से निकल गया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध जिस एसयूवी कार से भागा वो बिना नंबर की थी।

मैकडोनो पुलिस ने कहना है कि ये घटना इसी सप्ताह सोमवार की है। जब दक्षिण पूर्व अटलांटा के हेनरी काउंटी में स्थित चेस बैंक में एक छह फुट लंबा और दुबला-पतला कद-काठी का शख्स घुस गया। इस शख्स ने डकैती के समय फूलों की प्रिंट वाली पोशाक, सफेद स्नीकर्स, नारंगी लेटेक्स दस्ताने, एक सफेद विग और एक काले चेहरे का मुखौटा पहना रखा था।

ये भी पढ़ें: MP municipal elections: वो ननद- भाभी, जिन्होंने BJP और कांग्रेस प्रत्याशियों को दी पटखनी

मैकडोनो पुलिस ने कहा कि पूछताछ में सामने आया था बैंक में लूट करने वाला अपनी भेष बदलकर आया था। जिससे ठीक से उसका चेहरा पहचाना नहीं जा सका। वो एक बुजुर्ग महिला के भेष में था। इस अजीबोगरीब घटना को लेकर पुलिस भी हैरान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+