'ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं है, सीट पर रोक कर बैठा हूं...', युवक ने रेलवे से की शिकायत, अब वायरल हुआ ट्वीट
इंडियन रेलवे से अरुण नाम के ट्विटर यूजर ने शिकायत करते हुए लिखा, ''पद्मावत एक्सप्रेस (14207) में मैं सफर कर रहा हूं। टॉयलेट गया तो वहां पानी ही नहीं आ रहा।''

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई ऐसे ट्वीट होते हैं, जो रातों-रात वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ ट्विटर यूजर अरुण (@ArunAru77446229) के साथ। अरुण ने ट्विटर पर भारतीय रेलवे से एक ऐसी शिकायत की, जो वायरल हो गई है। अरुण की शिकायत पर जहां रेलवे ने रिप्लाई भी किया है, वहीं कई ट्विटर यूजर्स उनके शिकायत की गई ट्वीट के मजे ले रहे हैं। आइए जानें क्या है पूरा मामला?
असल में ट्विटर यूजर अरुण (@ArunAru77446229) ने रेलवे से शिकायत करते हुए ट्वीट में लिखा कि उन्हें ट्रेन में टॉयलेट जाना था लेकिन टॉयलेट में पानी नहीं आ रहा है, जिसकी वजह वह परेशान है।
अरुण ने क्या किया ट्वीट
अरुण ने 11 मार्च को हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा,''आज मैं पद्मावती एक्सप्रेस में सफर कर रहा था 14207 (ट्रेन नंबर), जब ट्रेन गाजियाबाद पहुंची तो मैं ट्रेन में टॉयलेट गया। लेकिन ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं आ रहा था, अब मैं क्या करूं, मैं वापस आया और सीट पर रोक कर बैठा हूं। ट्रेन 2 घंटे लेट चल रही है।'
रेलवे ने दिया अरुण के ट्वीट का जवाब
अरुण के इस ट्वीट पर रेलवे सेवा ने जवाब देते हुए लिखा, ''असुविधा के लिए खेद है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर वैकल्पिक रूप से DM के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आप अपनी शिकायत सीधे https://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।''
लोगों ने ट्वीट पर लिए मजे
देखते ही देखते अरुण की ये शिकायत ट्विटर पर वायरल हो गई। लोगों ने इस शिकायत को WHO और UN तक ले जाने की बात की। एक यूजर ने लिखा, ''इसे कहते हैं स्वच्छता का पालन करना।'' एक यूजर ने लिखा, ''किसी दूसरे कोच में चले जाते भाई।'' एक यूजर ने लिखा, ''रेलवे को जल्दी से जल्दी इस समस्या का निपटारा करना चाहिए।'' एक यूजर ने लिखा, ''ये बहुत बड़ा मुद्दा है, इसको WHO और UN में ले जाओ।''












Click it and Unblock the Notifications