श्रीलंका में शख्स की किडनी से निकाला गया 800 ग्राम का स्टोन, तोड़ दिए गिनीज वर्ल्ड के पुराने रिकॉर्ड
श्रीलंका में एक शख्स की किडनी से बहुत बड़ा स्टोन निकाला गया, जिसने गिनीज वर्ल्ड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
पथरी की बीमारी आज के समय में एक आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन, इंसानों में पथरी का साइज मिमी में होता है। वहीं, श्रीलंका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 62 साल के सेवानिवृत्त सैनिक के गुर्दे से 801 ग्राम का स्टोन निकाला गया है।
श्रीलंका सेना के डॉक्टरों ने सैनिक के गुर्दे से इतनी बड़ी पथरी निकाली है,जो दुनिया की सबसे बड़ी किड़नी की पथरी के रूप में दर्ज की गई है। इस पत्थर का वजन गुर्दे के वजन से पांच गुना ज्यादा है। इससे पहले बड़ी किडनी स्टोन का मामला साल 2004 में सामने आया था, जब एक शख्स के 13 सेंटीमीटर का स्टोन निकाला गया था।

मरीज ने बताया कि उन्हें 2020 में पेट में दर्ज हुआ था। कई दवाएं खाने के बाद भी उन्हें फायदा नहीं हुआ। वहीं, अभी हाल में डॉक्टरों ने स्कैन के बाद सर्जनी कराने को कहा। वहीं, पथरी निकलने के बाद वो काफी अच्छा फील कर रहे हैं।
इतने बड़े स्टोन के बाद इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कर लिया गया है। वहीं, पथरी के बारे में जो कोई भी सुन रहा है वो मरीज की तकलीफ को महसूस करके हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications