रास्ते चलते अचानक जब एक कूड़े के डब्बे ने ढक लिया इस शख्स को, जानिए क्यों हुआ ऐसा
नई दिल्ली। आपने सड़क चलते सफाई के लिए जगह-जगह कूड़े के डिब्बे व्यवस्थित तरह से रखे हुए तो खूब देखे होंगे लेकिन अचानक यह डस्टबिन रख्ाे रखे ही आपके ऊपर गिर जाए तो ऐसे में आपका क्या होगा। ऐसा ही एक अदभुत नजारा मॉस्को में देखने को मिला। यहां अचानक एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जिससे उसके लेने के देने पड़ गए। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

दरअसल, यह घटना उस समय कि है जब मॉस्को में बीते सोमवार भयंकर तूफान आया। अचानक से भयंकर तूफान का एक ऐसा झोंका आया कि नजदीक से गुजर रहे उस शख्स पर यह डस्टबिन धड़ाम से गिर पड़ता है। डस्टबिन शेप में इतना बड़ा था कि वह जनाब पूरे के पूरे उसके अंदर ही समा गए।
आपको बता दें कि मॉस्को में सोमवार को तेज तूफान आया था जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय खबरों के मुताबिक पिछले 100 सालों में इतना भयंकर तूफान आया थाडस्टबिन गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग अपने अपने घरों से बाहर की तरफ आ गए। हालांकि यह तो भगवान का शुक्र था कि उन्हें बहुत ज्यादा चोट तो नहीं पहुंची लेकिन हादसा तो अजीबो गरीब था ही था। दुर्घटना बड़ी नहीं थी । इस जोरदार तूफान में 16 लोगों की मौत हो गई थी। सौ साल में आने वाला यह अ ब तक का भयंकर तूफान था।












Click it and Unblock the Notifications