82 साल की महिला की हुई हत्या की कोशिश, पुलिस ने बिल्ली पर लगाया आरोप, जांच शुरू

जापान में एक गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस पिछले कई दिनों से इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है लेकिन कोई आरोपी हाथ ही नहीं लग रहा। अब पुलिस को शक है कि ये जुर्म और किसी ने नहीं बल्कि एक बिल्ली ने किया है। बिल्ली पर आरोप है कि उसने एक 82 साल की महिला की हत्या करने की कोशिश की है

टोक्यो। जापान में एक गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। पुलिस पिछले कई दिनों से इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है लेकिन कोई आरोपी हाथ ही नहीं लग रहा। अब पुलिस को शक है कि ये जुर्म और किसी ने नहीं बल्कि एक बिल्ली ने किया है। बिल्ली पर आरोप है कि उसने एक 82 साल की महिला की हत्या करने की कोशिश की है।

Bizarre

दक्षिणी जापान के मिफून में एक 82 साल की महिला का इल्जाम बिल्ली पर लगाया जा रहा है। 82 साल की Mayuko Matsumoto काफी बीमार चल रहीं थीं और ज्यादा समय बिस्तर पर ही बिताती थीं। एक दिन उनकी बेटी जब उनके कमरे में आई तो देखा की उनके चेहरे से काफी खून बह रहा है। चेहरे पर तकरीबन 20 कट के निशान थे।

Mayuko Matsumoto को फौरन अस्तपाल ले जाया गया। चेहरे पर कटने के निशान होने के कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी लेकिन उन्हें कोई आरोपी ही नहीं मिला। जांच में कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे पता चले कि कोई उस वक्त घर में घुसा हो। इसके बाद पुलिस का शक घर के आसपास मंडराती बिल्लियों पर जा रहा है।

Mayuko के घर के पास अक्सर बिल्लियां मंडराती रहती हैं। पुलिस ने जब बिल्लियों पर अपनी जांच शुरू की तो उन्हें एक बिल्ली के पैरों पर खून लगा भी मिला। पुलिस ने इसका सैंपल ले उसे जांच के लिए भेज दिया है। ये अपने आप में एक अजब मामला है जहां हत्या का आरोप एक बिल्ली पर लगा है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 9 महीने में बच्चे का वजन हुआ 28 किलो, उठाते-उठाते टूट जाती है मां-बाप की कमर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+