'मुझे और बच्चे पैदा करने हैं...' 90 साल की उम्र में शख्स ने की पांचवीं शादी, अब हनीमून में काट रहा मौज
एक बुजुर्ग शख्स इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में छाया हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बुजुर्ग शख्स 90 साल की उम्र में पांचवी बार दूल्हा बना है। ऐसे में उसे सऊदी अरब का सबसे उम्रदराज दूल्हा माना जा रहा है।
चर्चा में बुजुर्ग
90 साल का ये बुजुर्ग शख्स शादी के बाद अपनी पांचवी पत्नी के साथ हनीमून पर गया हुआ है। पांचवी शादी करने के बाद भी उसका कहना है कि वो आगे और भी निकाह करने का इच्छुक है।

पांचवी शादी का जश्न
गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नादिर बिन दहैम वाहक अल ओताबी ने सऊदी के अफ्रीकी प्रांत में अपनी पांचवी शादी का जोरों शोरों से जश्न मनाया। वीडियो में बुजुर्ग शख्स के पोते ने कहा कि निकाह के लिए दादाजी को बधाई, आपके सुखी जीवन की कामना करता हूं।
शादी के गिनाए फायदे
सबसे उम्रदराज शख्स ने टीवी को दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर विचार भी साझा किए। शख्स ने शादी को सुन्नत बताया। सुन्नत का मतलब इस्लाम में पैगंबर मोहम्मत की तरफ से बताई गई परंपराएं और प्रथाएं होती हैं। शख्स ने और लोगों को भी कहा कि अविवाहित लोगों को शादी कर लेनी चाहिए।
"दोबारा निकाह करना चाहता हूं"
शख्स ने कहा कि इस निकाह के बाद मैं दोबारा निकाह करना चाहता हूं। विवाहित जीवन को उन्होंने सबसे शक्तिशाली भी बताया। शख्स ने शादी के एक से बढ़कर एक फायदे गिना डाले और कहा कि इससे संसार में समृद्धि आती है। इतना ही नहीं 90 साल के इस शख्स ने ये तक कहा कि ये ही उनकी अच्छी सेहत का रहस्य है।
क्या बोला बुजुर्ग शख्स?
उन्होंने कहा कि जो युवा शादी करने से झिझकते हैं मैं उनसे आग्रह करना चाहता हूं कि वो धर्म को बचाए रखने में और एक संपूर्ण जीवन के लिए शादी करें। अल ओताबी ने कहा कि शादी करने के बहुत सारे फायदे हैं। इससे बहुत खुशी मिलती है। वहीं बुढ़ापे में शादी जैसा बड़ा फैसला लेने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं अपने हनीमून पर खुश हूं। शादी शारीरिक सुख और आराम है।
अल ओताबी नाम के इस बुजुर्ग शख्स के पांच बच्चों में से एक की मौत हो गई थी। ऐसे में शख्स ने बच्चों को लेकर कहा कि मेरे बच्चों के भी बच्चे हो गए हैं लेकिन फिर भी मैं बच्चे पैदा करना चाहता हूं। शख्स ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि जो लोग शादी नहीं करना चाहते उन्हें जल्द ही शादी कर लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications