छत्तीसगढ़ की इस 8 साल की बच्ची की आवाज के दीवाने हुए लोग, 'कहीं प्यार न हो जाए' सॉन्ग गाते हुए Video वायरल
सहदेव दिर्दो के बाद अब छत्तीसगढ़ की 8 साल की बच्ची ने अपनी सुरीली आवाज से सोशल मीडिया पर तलहका मचा दिया है।
रायपुर, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ का 10 साल का लड़का सहदेव दिर्दो तो आपको याद ही होगा, जो रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया था। ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ सहदेव दिर्दो जैसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों से भरा पड़ा है। दिर्दो के बाद अब छत्तीसगढ़ की 8 साल की बच्ची ने अपनी सुरीली आवाज से सोशल मीडिया पर तलहका मचा दिया है।
यह भी पढ़ें: पहली बार केजरीवाल संग गुजरात आए पंजाब के CM भगवंत मान, आश्रम में चलाया चरखा, क्या बोले?

मुरी की आवाज के दीवाने हुए आईपीएस अवनीश शरण
खुद आईपीएस अधिकारी अवनीश शरण इस नन्ही सी बच्ची की आवाज के दीवाने हो गए और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से गाना गाते हुए इस बच्ची का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आपको जो बच्ची गाना गाते हुए दिखाई दे रही है उसका नाम मुरी मुरामी है, जो सलमान खान-रानी मुखर्जी पर फिल्माए गए गाने कहीं प्यार ना हो जाए को गा रही है। लड़की की आवाज इतनी सुरीली है कि एक बार सुनने के बाद कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मूल रूप से इस वीडियो को ट्राइबल आर्मी नाम के एक ट्विटर हेंडल से शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा कि मुरी दंतेवाड़ा जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। सोशल मीडिया पर मुरी की आवास को खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 67,700 व्यूज जबकि हजारों कमेंट मिल चुके हैं। कुछ लोगों ने कहा कि एक दिन इसका टेलैंट इसे बड़ा स्टार बनाएगा।

नब्बे के दशक में सुपरहिट रहा था सॉन्ग
कहीं प्यार न हो जाए फिल्म के इस गाने को अलका याज्ञनिक और कुमार शानू ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका निर्देशन हिमेश रेशमिया ने दिया था। नब्बे के दशक में यह गाना सुपरहिट रहा था।












Click it and Unblock the Notifications