78 साल का दूल्हा और 79 की दुल्हन, शादी के अंजाम तक पहुंची ऑनलाइन शुरू हुई ये प्यार की कहानी

ओटावा। प्यार करने वालों के बीच एक लाइन बड़ी मशहूर है कि 'प्यार की कोई उम्र नहीं होती, बस दिल जवां होना चाहिए'। आज की हमारी खबर बढ़ने के बाद आप भी इस बात पर यकीन करने लगेंगे। एक उम्र में जहां लोगों का भजन और धार्मिक स्थलों पर जाना बढ़ जाता है, उस उम्र में एक बुजुर्ग कपल को प्यार हो गया। दिलचस्प बात तो यह है कि बुजुर्ग जोड़ा सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से मिला था और अब उन्होंने शादी कर ली है।

सोशल मीडिया पर छाया बुजुर्ग कपल

सोशल मीडिया पर छाया बुजुर्ग कपल

सोशल मीडिया पर इन दिनों बुजुर्ग कपल की फोटो खूब वायरल हो रही है, इतना ही नहीं उनके प्यार के चर्चे भी हर तरफ वायरल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के रहने वाले जिम एडम्स और ऑड्रे कॉउट्स की मुलाकात कोरोना वायरस काल में एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर हुई थी। दोनों ने 8 महीने तक डेटिंग की और इस साल 25 सितंबर को शादी कर ली।

पत्नी की मौत के बाद मिली नई जीवन साथी

पत्नी की मौत के बाद मिली नई जीवन साथी

इंटरनेट पर इसो जोड़े की तस्वीर आने पर दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। 78 वर्षीय पेंटर और रिटायर्ड प्रोफेसर जिम एडम्स ने साल 2017 में शादी के 38 साल बाद अपनी पत्नी को खो दिया था। कोरोना काल में उन्होंने 50 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रुप वाले डेटिंग ऐप पर अकाउंट बनाया। यहां उनकी मुलाकात 79 वर्षीय ऑड्रे से हुई।

पहली नजर में ही आ गई थीं पसंद

पहली नजर में ही आ गई थीं पसंद

ऑड्रे का 33 साल पहले पति से तलाक हो गया था, तब से वह अकेली ही रह रहीं थीं। ऑड्रे से शादी के बाद जिम ने बताया, 'मैं साइट पर अपने पहले गो-थ्रू पर ऑड्रे के पास आया था। उसे सर्च करने में केवल एक दिन लगा। उसके बाद मुझे अब इस ऐप आवश्यकता नहीं थी। मैंने खुद से कहा ठीक है, इस इंसान से मिलना है जो मेरे जैसा ही पागल है।'

बेटे ने शेयर की फोटो

बेटे ने शेयर की फोटो

एडम्स और ऑड्रे की शादी की तस्वीर उन्हीं के फोटोग्राफर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिम का एक बेटा भी है जेजे एडम्स। उन्होंने भी अपने पिता की शादी की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। अपलोड होने के बाद से पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 1.5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कहा, दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'हम अभी भी साथ-साथ चलते हैं', शादी की 56वीं सालगिरह से पहले सायरा बानो ने दिलीप साहब को किया याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+