दुर्गम रास्तों पर 4000 KM पैदल सफर! 71 की उम्र में शख्स ने रच दिया इतिहास
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। रास्ते में हाई सिएरा पर्वत श्रंखलाएं, तापमान शून्य से भी कम, पिघलती बर्फ के बीच बढ़ते कदम किसी अजूबे से कम नहीं। खासकर वो भी जब उम्र अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। लेकिन एक शख्स ने अपने अपनी ऐसी ही उम्र में ये कारनामा कर दिखाया है। बेहद कठिन माने जाने वालों रास्तों से होकर एक 71 वर्षीय शख्स 4000 किलोमीटर से भी अधिक की पैदल सफर कर ये कारनामा कर दिखाया है।

पैसिफिक क्रेस्ट ट्रेल का सफर काफी कठिन माना जाता है। दुर्गम रास्तों पर सफर करने वाले यात्री रात होने पर ट्रैकर तम्बू लगाते हैं और भोजन करके स्लीपिंग बैग में सो जाते हैं। यात्रा के पहले हिस्से में रातें बेहद ठंडी होती हैं। तापमान नीचे गिरने से तम्बुओं में पानी जमा हो जाता है। लेकिन अगली सुबह आपको फिर आगे निकलना होता है।
लगातार कई महीनों तक पैदल चलकर 4,280 किलोमीटर लम्बा दुनिया का सबसे कठिन सफर को पूरा करना होता है। रास्ते में 'हाई सिएरा' पर्वत श्रृंखला से भी गुजरना होता है जहां ठंड और पिघलती बर्फ से हाल बेहाल हो सकता है जिसमें पैर जिसमें पैर धंसने लगते हैं। इसके अलावा कितनी ही नदियों और जलधाराओं को भी पार करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग बीच में ही ये सफर छोड़ देते हैं।
लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में एक 71 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 4000 किलोमीटर के पैसिफिक क्रेस्ट ट्रेल को पूरा कर लिया है। इंस्टाग्राम यूजर ऑटि और क्रिस ने पाट नाम के एक शख्स का वीडियो शेयर किया है। जिसमें दावा किया गया है कि 71 वर्षीय पाट की पैदल यात्रा में कुछ समय तक दोनों उनके साथ चले। वे अमेरिका के उत्तरी टर्मिनस से केवल 80 मील दूर स्टीहेकिन में बुजुर्गों से मिले।
71 वर्षीय सख्स का वीडियो उन्होंने लिखा, "पाट 2,653 मील की यात्रा में हम हर एक कदम उनके साथ चले। पाट पैदल चलकर पैसिफिक क्रेस्ट ट्रेल के उत्तरी टर्मिनस पर पहुंचे। बहुत से लोगों को ये यकीन नहीं हो रहा कि पाट ने इतनी अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की है। खासकर जब वो 71 साल की उम्र के हैं।"
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने वाले दंपति ऑटि और क्रिस का मानना है कि बुजुर्गों के पास सोने का दिल होता है और उनका आशावाद बेजोड़ होता है। जब दोनों उनके साथ रहे तो उन्हों पाट से काफी कुछ सीखने को मिला। बुजुर्ग की इस यात्रा के वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications