उड़ गये होश जब फ्रिजर में मिले 70 मगरमच्छों के सिर
सिडनी। दुनिया अजूबों से भरी पड़ी है लेकिन कभी-कभी अजूबे लोगों को हैरान की जगह परेशान कर देते हैं और ऐसी ही परेशान कर देने वाली घटना घटी है ऑस्ट्रेलिया के एक टाउन में, जहां एक दो नहीं बल्कि 70 मगरमच्छों के सड़े हुए सिर पाए गए हैं वो भी किसी के फ्रिजर में, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गये। इस बारें में पुलिस ने मंगलवार को मीडिया को बताया है।
पुलिस के मुताबिक उन्हें यह खबर डार्विन सिटी से करीब चालीस किमी दूर कुछ बच्चों ने दी जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा और उसके होश ही उड़ गये। पुलिस ने कहा कि उन्हें साल्ट वाटर प्रजाति के 50 मगरमच्छों के सिर मिले हैं जो कि एकदम सड़ी हुई हालत में थे। जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर दूर-दूर तक बदबू फैली थी।
मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। यहां आपको बता दे कि साल्ट वाटर मगरमच्छ सबसे खतरनाक मगरमच्छ होते हैं, जो सीधे इंसान को निगल लेते हैं।













Click it and Unblock the Notifications