5 महीने की प्रेग्नेंट महिला पर अधिकारियों को हुआ शक, जब जांच हुई तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
एक महिला खुद को 5 महीने की प्रेग्नेंट बताकर सीमा पार तस्करी कर रही थी लेकिन जब अधिकारियों को उसपर शक हुआ, तो पता चला कि महिला का बेबी बंप फेक था, जिसके अंदर वो कंप्यूटर प्रोसेसर और आईफोन लेकर जा रही थी।

सोशल मीडिया भी अजब-गजब लोगों से भरा पड़ा है। कई लोग खुद को इतना शातिर समझ बैठते हैं कि पुलिस को चकमा देने की कोई भी कसर नहीं छोड़ते। ऐसा ही कुछ एक महिला ने भी किया। महिला कई सारे आईफोन्स और प्रोसेसर्स को ले जाने की कोशिश में थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस काम के लिए महिला ने फेक प्रेग्नेंसी का सहारा लिया। महिला ने इस पूरे काम को अंजाम देने के लिए प्रोस्थेटिक बेबी बंप पहना हुआ था लेकिन उसकी ये चाल कामयाब नहीं हो सकी और पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

महिला ने पहना था प्रोस्थेटिक बेबी बंप
मामला चीन का है, जहां मकाऊ से आ रही महिला ने प्रोस्थेटिक बेबी बंप पहना हुआ था, जिसमें वो आईफोन और कंप्यूटर प्रोसेसर की तस्करी करने जा रही थी। महिला को लगा कि उसकी फेक प्रेग्नेंसी का किसी को भी पता नहीं चलेगा। लेकिन महिला जब मकाऊ से आ रही थी तो अधिकारियों को उसपर शक हो गया।

महिला से हुई पूछताछ
'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक जब महिला से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसके पेट में पांच महीने का बच्चा है लेकिन जब जांच की गई तो वो बेबी बंप फेक निकला। दरअसल, महिला ने प्रोस्थेटिक बेबी बंप पहना हुआ था, जिसमें 9 आईफोन और सैंकड़ों कंप्यूटर प्रोसेसर को लेकर वो चोरी छिपे वहां से निकलने की कोशिश में थी।

रंगे हाथों पकड़ी गई महिला
लेकिन इन सभी उपकरणों की तस्करी में महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। दरअसल, महिला मकाऊ से चीन आ रही थी। लेकिन तभी बॉर्डर पर उसकी असामान्य गतिविधियों के चलते पुलिस अधिकारियों को उसपर शक हो गया। महिला से पूछताछ होने पर उसने बताया कि वो पांच महीने की प्रग्नेंट है, जबकि महिला का बेबी बंप काफी बड़ा लग रहा था।

इतना सब छिपा कर ले जा रही थी महिला
इसके बाद जब महिला की जांच की गई और उसे स्कैनर से गुजरवाया, तो पता चला कि महिला का फेक बेबी बंप यानी प्रोस्थेटिक बेबी बंप के अंदर उसने तकरीबन 100 से भी ज्यादा इंटेल प्रोसेसर और 9 आईफोन रखे हुए थे, जिन्हें वो किसी तस्करी कर वहां से ले जाना चाहती थी।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications