44 साल की महिला ने 15 साल छोटे लड़के को बनाया बॉयफ्रेंड, देती है 15 लाख सैलरी
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: 'प्यार' को दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज कहा गया है। पहले के जमाने में लोग एक ही पार्टनर के साथ पूरी जिंदगी गुजार देते थे, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। बहुत से लोग अपने बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ता एक समझौते की तरह रखते हैं, जो कब टूट जाए किसी को पता नहीं। अब इससे जुड़ा एक दिलचस्प मामला सामने आया है।

15 साल छोटा लड़का बना BF
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक जूली नाम की एक महिला TikTok पर काफी सक्रिय है। वहां पर वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। खास बात तो ये है कि जूली की उम्र 44 साल है, जबकि उसका पार्टनर 15 साल छोटा है। आमतौर पर लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांस करते हैं, लेकिन जूली का ख्याल इस मामले में एकदम अलग है।

15 लाख हर महीने
जूली के मुताबिक वो काफी अमीर परिवार से हैं। जिस वजह से वो अपने बॉयफ्रेंड पर काफी खर्च करती हैं। एक तरह से उन्होंने 15 हजार पाउंड की सैलरी अपने प्रेमी के लिए बांध रखी है। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 15 लाख से ऊपर की होगी। इसके अलावा जूली उसे हर वो चीज लाकर देती हैं, जो उसे चाहिए रहती है।

क्या-क्या करवाती हैं?
वहीं जब इस बात का खुलासा जूली ने TikTok पर किया तो सवालों की बौछार लग गई। एक यूजर ने पूछा कि आप अपने बॉयफ्रेंड के लिए इतना सब कुछ करती हैं, बदले में वो आपके लिए क्या करता है। इस पर जूली का जवाब था- "सब कुछ"। इसके आगे की कहानी जब महिला ने सुनाई तो मामला और ज्यादा दिलचस्प हो गया।

छोटी लड़की मिलते ही छोड़ देगा?
उन्होंने बताया कि वो अपने घर का काम उसी से करवाती हैं। पहले वो उसे 15 हजार पाउंड महीने देती थीं, लेकिन एक दिन वो पूल को साफ करना भूल गया, जिस वजह से अब उन्होंने पैसे को थोड़ा कम कर दिया। इसके बाद एक यूजर ने पूछा कि उनके बॉयफ्रेंड को अगर अपने उम्र की लड़की मिल जाएगी, तो क्या वो उन्हें छोड़ देगा? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि अगर मैं ऐसा करती हूं तो भी वो चिंतित नहीं होगा।

छोटे पुरुष ज्यादा पसंद
वहीं दोनों के रिलेशन में आने वाली समस्याओं पर जूली ने कहा कि कई बार जब वो पब्लिक प्लेस में जाती हैं, तो उनके बॉयफ्रेंड को उनका बेटा समझ लिया जाता है। हालांकि उनको इन सब बातों की ज्यादा फिक्र नहीं। वो छोटे पुरूषों को पसंद करती हैं, क्योंकि वो उनके साथ रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications