मौत हुई, वो भी सिर्फ 40 सेकंड के लिए, वापस लौटी युवती ने बयां किया परलोक का सीन

न्यू जर्सी निवासी कर्टनी सैंटियागो ने अपनी परलोक की यात्रा को बयां किया है। उसने बताया कि कैसे उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और फिर लगभग मर ही गई थी। उसे लगा कि वो हेवन में है।

Woman claims died for 40 seconds

नियर डेथ एक्सपीरिएंस यानी मौत को छूकर टक से वापस लौट आना। चंद भर के लिए परलोक के दर्शन कर लेना। ऐसी कई कहानियां आपने जीवन में सुनी होंगी। लेकिन, कभी हकीकत में नहीं घटी होगी। न्यू जर्सी निवासी कर्टनी सैंटियागो (Courtney Santiago) नाम की एक महिला ने दावा किया है कि उसने यह सब अनुभव किया है। उनका कहना है कि उनकी मौत हुई, वो भी सिर्फ 40 सेकंड के लिए। कर्टनी ने तीन टिक टॉक वीडियो में अपनी इस 40 सेकंड की जर्नी को बयां किया है। आइए जानते हैं कर्टनी ने क्या-क्या देखा...

32 साल की कर्टनी सैंटियागो कहती हैं कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। इसलिए, उन्हें अक्सर एमआरआई के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ता था। पिछले साल जुलाई में उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। जब एमआरआई के दौरान डॉक्टर ने उसके शरीर में एक IV डाला, तो वो शॉक में चली गईं। उसकी हृदय गति धीमी हो गई, क्योंकि वह बेहोश हो गई थी। कुछ ही क्षणों में उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया।

खुद को एक समुद्र तट पर पाया

कर्टनी बताती हैं कि मुझे शांति का अहसास हुआ। मैं अपने शरीर, जीवन, बेटे या परिवार और दोस्तों को छोड़ने के बारे में चिंतित नहीं थी। इनमें से कोई भी उस वक्त जरूरी नहीं लगा। इस 'स्वप्न अवस्था' में प्रवेश करने के बाद खुद को एक समुद्र तट पर पाया। सामने एक व्यक्ति खड़ा था। जिससे वह कभी नहीं मिली थीं, लेकिन ऐसा महसूस हुआ कि वह हमेशा से उसे जानती थीं। उस व्यक्ति ने बताया कि सब कुछ ठीक है। लेकिन, अभी उसके जाने का समय नहीं आया है।

खुद को पहाड़ों में पाया, अचानक शरीर अकड़ गया

कर्टनी सैंटियागो ने बताया कि यह सुनने के बाद परिवेश अचानक बदलने लगा। उसने खुद को पहाड़ों में पाया। फिर अपने बचपन के घर के पीछे के बगीचे और कई अन्य जगहों पर, जहां उसने प्रकृति से सबसे अधिक जुड़ाव महसूस किया। एक बार जब वह उठी तो सैंटियागो ने दावा किया कि वह बोलने में असमर्थ थीं और उनका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया था।

डॉक्टरों ने बाद में पता लगाया कि उसे वैसोवेगाल बेहोशी (तनाव की किसी स्थिति में आने पर दिल की धड़कन और रक्तचाप अचानक कम होने से बेहोशी) है। इस स्थिति में दिल की धड़कन 10 सेकंड तक गिर सकती है, यह स्थिति जानलेवा है। सैंटियागो ने कहा कि मैं 100 परसेंट निश्चित हूं कि मैंने जो देखा वह 'बीच का' था और बेहोशी की घटना से कहीं अधिक था। होश में आते ही मैंने नर्स को बताया कि मैंने क्या देखा था और उसने मुझे बताया कि हालांकि यह दुर्लभ है, वैसोवेगाल बेहोशी के एक घटना के दौरान मरना संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+