2 साल के बच्चे का कारनामा! लाखों में बिक रही है 1-1 पेंटिंग, जानें कौन हैं Laurent schwarz ?
इन दिनों सोशल मीडिया पर मात्र 2 साल के बच्चे ने कमाल कर रखा है। बच्चे ने इतनी शानदार पेंटिंग बनाई है कि इसकी डिमांड ने बच्चे को मालामाल कर दिया। बच्चे की पेंटिंग लाखों में बिक रही है। इस पेंटिंग में ऐसा क्या खास है और ये बच्चा कौन है, चलिये आपको बताते हैं।
लॉरेंट नाम के इस बच्चे की जर्नी तब से शुरू हुई, जब वो परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गए हुए थे। वे रिजॉर्ट में एक रूम में पेंटिंग किया करता था। लॉरेंट घंटों पेंटिग करता था तो जब परिवार छुट्टियों से वापस आया तो उन्होंने बच्चे के लिए एक आर्ट स्टूडियो खोला, जहां वो आराम से अपनी क्रिएटिविटी दिखा सके।

बताते चलें कि इस पेंटिंग में हाथियों, घोड़ों औऱ कई तरह के जानवरों को शामिल किया गया है। महज इतने कम समय में लॉरेंट की शानदार पेंटिंग और क्रिएटिविटी ने लोगों का दिल जीत लिया है। जब लॉरेंट की मां ने देखा कि उनका बेटा इतना टैलेंटेड है तो उन्होंने बच्चे का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया।
इस अकाउंट को उनकी मां ही मैनेज करती है। इसमें वे अपने बेटे की क्रिएटिविटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। टाइम्स ऑफ लंदन से बात करते हुए लॉरेंस की मां लिसा ने बताया कि उनका बेटा अपनी पेंटिंग में हल्के रंगों का इस्तेमाल नहीं करता बल्कि जीवंत रंगों का उपयोग करता है। वो पेंटिंग में अकसर चमकीले रंग इस्तेमाल करता है।
2 साल के लॉरेंट की कुछ पेंटिंग्स इतनी शानदार थीं कि ये 7,000 डॉलर यानी तकरीबन 5.8 लाख तक में बिकी हैं। लॉरेंट की मां ने बेटे के इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा है कि आप मेरे टाइम-लैप्स में कौन से जानवर देख सकते हैं?
सोशल मीडिया पर लोग लॉरेंट की प्रतिभा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता खूब बढ़ रही है। उनकी क्रिएटिविटी सभी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इंस्टाग्राम पर लॉरेंट की पेंटिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications