मोबाइल चार्जर को साथ में रखकर सोते हैं तो संभल जाएं, इस गलती के कारण हो गई एक लड़की की मौत
अगर आप भी रात को बिस्तर के पास चार्जर रखकर सोते हैं तो संभल जाएं। ये चार्जर कब मौत बनकर आपके पास आ जाए, कोई नहीं कह सकता। हाल ही में एक मोबाइल चार्जर से एक लड़की की मौत हो गई है। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
हनोई। अगर आप भी रात को बिस्तर के पास चार्जर रखकर सोते हैं तो संभल जाएं। ये चार्जर कब मौत बनकर आपके पास आ जाए, कोई नहीं कह सकता। हाल ही में एक मोबाइल चार्जर से एक लड़की की मौत हो गई है। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर के रख दिया है कि भला एक चार्जर से मौत कैसे हो सकती है। वियतनाम के हनोई की ये घटना वाकई में चौंकाने वाली है।

हनोई के होन केम इलाके में एक 14 साल की लड़की की मौत हो गई। पुलिस इस मौत का जिम्मेदार उसके iPhone 6 के चार्जर को मान रही है। पुलिस का कहना है कि इसी कारण लड़की की मौत हुई है। मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उसे चार्जर से करंट लगा और इसी से उसकी मौत हो गई जिसे डॉक्टरों ने भी कंफर्म कर दिया है।
14 साल की ले थी जोआन रोज की तरह रात को अपना फोन चार्जिंग पर लगा कर सोई थी। रात को सोते वक्त जोआन गलती से चार्जर के संपर्क में आ गईं और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जोआन के चार्जर के पिन से थोड़ी सी रबड़ की ट्यूब हटी हुई थी। इस कारण उनका शरीर सीधे तार के संपर्क में आ गया और करंट लग गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वो चार्जर वाकई में एप्पल का था या डुप्लीकेट था। अगर आप भी रात को फोन इस तरह से चार्जिंग में लगाकर सोते हैं तो अब से ऐसा न करें।
ये भी पढ़ें: Pics: ट्रेन-फ्लाइट में सफर करते हैं एक से एक नमूने, तस्वीरें देख पीट लेंगे अपना माथा












Click it and Unblock the Notifications