शार्क ने मासूम पर किया था खतरनाक हमला, गंवाना पड़ा था एक पैर, फिर भी नहीं हारी हिम्मत

जेमिसन फ्लोरिडा के तट पर थे, जब एक विशालकाय शार्क ने उनपर जबरदस्त तरीके से हमला किया। हमले में अपना एक पैर खो चुका ये बच्चा हिम्मत नहीं हारा।

शार्क के हमले कोई नई बात नहीं है। कई लोग इन हमलों में अपनी जान गंवा बैठते हैं। तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो अच्छी किस्मत होने पर उन खतरनाक हमलों से बच भी जाते हैं। ऐसा ही 11 साल के मासूम जेमिसन रीडर के साथ भी हुआ। जेमिसन फ्लोरिडा के तट पर थे, जब एक विशालकाय शार्क ने उनपर जबरदस्त तरीके से हमला किया। इस हमले में जेमिसर की किस्मत अच्छी रही कि वे बच निकले। नौ फुट के शार्क के हमले में जेमिसर की जान तो बच गई लेकिन नन्हे जेमिसन को अपना पैर गंवाना पड़ा।

मासूम जेमिसन पर हुआ भयानक हमला

मासूम जेमिसन पर हुआ भयानक हमला

कहते हैं कि अगर हिम्मत से काम लिया जाए, तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। जेमिसन ने 10 साल की छोटी सी उम्र में इतना भयानक हादसा अपनी आंखों के सामने देखा। लेकिन बावजूद इसके उनके परिवार और उन्होंने बहुत हिम्मत से काम लिया।

पिता ने बताया वो दर्दनाक किस्सा

पिता ने बताया वो दर्दनाक किस्सा

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, जेमिसन के पिता ने इस दर्दनाक वाकये के बारे में बात करते हुए बताया कि शार्क ने जिस फोर्स के साथ उसका पैर काटा, वो बेहद खतरनाक था। वे बताते हैं कि वो 9 फुट की बुल शार्क थी। 10 साल के मेरे बच्चे की जिंदगी लेने के लिए वो काफी थी।

किसी तरह बच पाई थी जान

किसी तरह बच पाई थी जान

किसी तरह जेमिसन की जान बच पाई। उसके पिता ने बताया कि मैंने उसका माथा चूमा। मुझे पता नहीं था कि मैं फिर उसे देख भी पाऊंगा।

जेमिसन की हुई कई सर्जरी

जेमिसन की हुई कई सर्जरी

गुड मॉर्निंग अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार जेमिसन की उस घटना के बाद से कई सर्जरी हो चुकी हैं। डॉक्टर्स को उनका एक पैर भी काटना पड़ा। हालांकि, अब उन्हें एक नया पैर दिया जाएगा। जेमिसन दक्षिण फ्लोरिया में वापस आ गए हैं।

"बहुत अजीब दुर्घटना थी"

जेमिसन की मां मैरी रीडर ने कहा कि ये बहुत अजीब दुर्घटना थी लेकिन मैं खुश हूं कि वो जिंदा है। उनके पिता ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में इतने बड़े हादसे के बाद जिस कदर वो बड़ा हो रहा है, उसने हमें वाकई में चौंका दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+