यहां ऑफिस में सोने की होती है आजादी, पढ़ें जापान से जुड़े 10 अजीबो-गरीब फैक्ट्स
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिजो आबे भारत दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मिलकर उन्होंने आज बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखी है। जापान की तकनीक के मदद से भारत को उनका पहला बुलेट ट्रेन मिलेगा। लेकिन आपको बता दें कि जापान सिर्फ बुलेट ट्रेन के लिए ही नहीं मशहूर नहीं है बल्कि ये देश अपनी अनोखी विरासत और अनोखे नियमों को लेकर भी चर्चा में रहा है। जापान की प्रकृतिक सुंदरता के बारे में तो आप जानते हैं, लेकिन आज हम आपको जापान से जुड़े ऐसे 10 फैक्ट्स बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में यकीनन आप नहीं जानते होंगे।

काम के बीच आराम
जापान के लोग काम करने में बहुत आगे है। जापानी लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग बिना रुके घंटों तक काम कर सकते है। इसी वजह से जापान के ऑफिसों में लोगों को काम के बीच आराम करने की आजादी दी जाती है। यहां के ऑफिसों में लोगों को कुछ घंटे नींद लेने की आजादी है।

बाथरूम के लिए स्पेशल चप्पल
जापान में अगर आप किसी के घर जाएं तो बाथरूम जाने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि वहां के लोग इसके लिए स्पेशल चप्पल रखते हैं। आप अपने चप्पल पहनकर उनके बाथरूम में नहीं जा सकते हैं।

आवाज निकालकर खाना
जहां हमारे यहां ये सिखाया जाता है कि खाते वक्त मुंह से आवाज नहीं निकालनी चाहिए वहीं जापान में लोगों को ये बताया जाता है कि अगर आपको खाना पसंद आए तो जोर-जोर से आवाज कर खाना खाए। इसे शैफ के लिए सम्मान की बात समझी जाती है। माना जाता है कि जिसका खाना लोगों को जितना पंसद आते है उस खाने को लोग उतनी तेज आवाज निकालकर खाते हैं।

बच्चे खुद करते हैं स्कूल की सफाई
हमारे यहां स्कूलों में सफाई के लिए सफाई कर्मचारी होते हैं, लेकिन जापान के स्कूलों में बच्चे खुद अपने क्लास की सफाई करते है। पढ़ाई खत्म करने के बाद ये बच्चों का काम होता है कि वो क्लासरूम की सफाई करें। यहां तक की बाथरूम की भी सफाई बच्चे ही करते हैं।

सबसे पुरानी कंपनी
जापान में दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी कोंगो गुमी है। ये कंपनी करीब 1400 साल पुरानी थी। इस कंस्ट्रशन कंपनी की शुरुआत 576 एडी में हुई थी, हालांकि साल 2006 में ये कंपनी बंद हो गई थी।

टिप देना अपमान
जापान में होटल में वेटर को टिप देना उनका अपमान समझा जाता है। होटल बिल पर लिखकर ग्राहकों को हिदायत देते हैं कि वह वेटरों को टिप न दें। माना जाता है कि टिप देकर लोग उनका अपमान करते हैं।

कैफे में सोते हैं लोग
जापान में फूड स्टॉल, साइबर कैफे जैसी जगहों पर लोग सोते है। यहां लोग साइबर कैफे में रोजाना के हिसाब से सीट बुक कर वहां सोते है। कैफे में डे एंड नाइट पैकेज मिलता है, जिस पैकेज को लेकर लोग अपना काम चलाते है।

50 हजार लोग 100 के पार
जापान में सबसे ज्यादा उम्रदराज लोग हैं। यहां करीब 50 हजार लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ऊपर है। कहा जाता है कि जापान की जलवायु और वहां के लोगों के खानपान की वजह से जापान के लोगों की उम्र अधिक होती है।

बड़ी आर्थिक शक्ति
जापान के पास किसी प्रकार के प्राकृतिक संसाधन नहीं हैं । हर साल वहां 15000 भूकंप आते हैं, लेकिन उसके बाद भी जापान दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है।

100 प्रतिशत साक्षरता
जापान में सबसे ज्यादा लोग पढ़े लिखे हैं। यहां पर साक्षरता दर 100% है। इसी का नतीजा है कि यहां के अखबारों और न्यूज चैनलों पर आधुनिक जानकारी और आवश्यक खबरें ही छपती हैं।












Click it and Unblock the Notifications