बिलासपुरः केरल से मनाली जा रही बस पंचर होने के कारण पलटी, 51 छात्र थे सवार
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के गम्बरोला पुल के पास दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बीच सड़क पर बस पलट गई। इस हादसे में 51 छात्र घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों ने बस को हायर किया हुआ था और मनाली की ओर जा रहे थे। बिलासपुर के गम्बरोला पुल के पास पहुंचने पर बस का टायर पंचर होने के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

बताया जा रहा है कि केरला के एमईएस आर्ट्स एवं साइंस कॉलेज छतमंगलम कालीकट जिला के छात्र हैं। बस में 51 स्टूडेंट सहित तीन टीचर और दो गाइड मौजूद थे। एक छात्र की बाजू टूट कर किनारे हो गई है तथा एक लड़की की बाजू में भी काफी चोट आई है। लगभग 3 छात्रों की हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया तथा बाकी सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
घटना स्थल पर बिलासपुर के एएसपी भागमल घटना का जायजा लेने के लिए पहुंच गए हैं तथा जिला अस्पताल में मौके पर सदर एसडीएम सहित पुलिस विभाग के डीएसपी मौके पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ेंः कानपुरः कोहरे के चलते दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications