हैदराबाद पुलिस ने दरिंदों का किया एनकाउंटर और यहां की पुलिस बचाती रही रेप के आरोपी की जान

हैदराबाद पुलिस ने दरिंदों का किया एनकाउंटर और यहां की पुलिस बचाती रही रेप के आरोपी की जान

बिलासपुर। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने के सभी चारों आरोपियों का शुक्रवार तड़के एनकाउंटर कर दिया गया। हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाले दरिंदों को हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकंडा पुलिस रेप के आरोपी की जान बचाती फिरती नजर आई।

sarkanda police try to save the life of rape accused from mob

दरअसल, हुआ यह था कि सरकंडा पुलिस थाना इलाके की नौ वर्षीय बच्ची से भोला साहू नामक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद से दुष्कर्म आरोपी भोला साहू फरार चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को सरकंडा क्षेत्र से पकड़ा था। शुक्रवार को जैसे ही पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई तो सूचना पाकर बच्ची के परिजनों समेत शहर की कई महिलाएं भी कोर्ट पहुंच गई। महिलाओं ने कोर्ट परिसर में ही आरोपी को मारने का प्रयास किया।

इस दौरान पुलिस आरोपी को कार में बैठाकर भागती नजर आई। कोर्ट परिसर में स्थिति संभालने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। लोग पुलिस के सामने ही आरोपी युवक को मारने पर उतारु हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+