छत्तीसगढ़ में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं? एक नवम्बर से खुलने वाला है Achankmar Tiger Reserve
दीपावली के बाद हल्की गुलाबी ठंड में आप कहीं ,घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो अचानकमार टाइगर रिजर्व जा सकते हैं। यह स्पॉट एक नवंबर से खुलने वाला है।
Achankmar Tiger Reserve दीपावली के बाद हल्की गुलाबी ठंड में आप कहीं ,घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो अचानकमार टाइगर रिजर्व जा सकते हैं। यह स्पॉट एक नवंबर से खुलने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग की शान माने जाने वाले इस टाइगर रिज़र्व के लिए भ्रमण मार्ग की मरम्मत का काम प्रबंधन ने प्रारंभ कर दिया है। हालांकि टाइगर रिजर्व मैनजमेंट एक अक्टूबर से इसे पर्यटकों के लिए ओपन करने की तैयारी में था, लेकिन बारिश की वजह से ऐसा नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ में अब मौसम साफ है और बारिश की आशंका भी खत्म हो चुकी है,लिहाजा प्रबंधन टाइगर रिज़र्व के भ्रमण मार्ग की मरम्मत प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक नवंबर से पूर्व यह काम पूरा हो जाएगा।

जंगल घूमने के शौकीन सैलानियों के लिए छत्तीसगढ़ में अचानकमार टाइगर रिजर्व पहली पसंद है। लिहाजा पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर हर वक़्त नया प्रयास होता है। पूर्व में पर्यटक मात्र कोर जोन का लुत्फ उठाते थे। पर अब बफर में भी घूमने मार्ग बनाया गया है। इसकी शुरूआत इसी वर्ष की गई है। पर्यटकों से भी बढ़िया फीडबैक मिलने के बाद इसे आगे भी जारी रखा जा रहा है।
प्रबंधन ने बताया कि इस बार 1 नवंबर से कोर जोन के साथ बफर को भी खोल दिया जायेगा। सड़कों की मरम्मत के अलावा वन विभाग ने सैलानियों के लिए 2 नए वाहन भी ख़रीदे हैं।इस प्रकार नए वाहनों में करीब 9 पर्यटक आसानी से बैठ सकते हैं,इसी के साथ टाइगर रिजर्व में सैलानियों को सैर करावाने के लिए प्रबंधन के पास 9 वाहन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ वाहनों और अन्य सुविधाओं का भी विस्तार करने की योजना है। बहरहाल पहली प्राथमिता टाइगर रिजर्व को खोलने की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें deepawali 2022: माता कौशल्या का धाम हुआ दीयों से रोशन, छत्तीसगढ़ है भगवान श्रीराम का ननिहाल












Click it and Unblock the Notifications