बिलासपुरः किचन में चूल्हे के पास रखी लकड़ी में लगी आग और दम घुटने से सास-बहू की मौत
बिलासपुर। छत्तीगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के पीएम आवास में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दम घुटने से सास-बहू की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा किचन में चूल्हे के पास रखे लकड़ी के ढेर में आग पकड़ने के कारण हुआ। धीरे-धीरे धुआं पूरे घर में भर गया। अगले दिन लोगों ने देखा कि घर से धुआं से निकल रहा है तो उनको घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रपुरी गांव निवासी 75 वर्षीय खोरबहरीन पटेल अपनी 55 वर्षीय बहू द्रौपदी बाई पटेल के साथ पीएम आवास में रहते थे। द्रौपदी बाई की दो लड़कियां है और दोनों की शादी हो चुकी है। रोज की तरह सोमवार की रात को दोनों ने चूल्हे पर खाना बनाया और फिर खाना खाकर बगल के कमरे में सोने चली गईं। बताया जा रहा है कि चूल्हे के पास रखी सूखी लकड़ी की ढेर में देर रात आग लग गई और घर में धुआं भर गया।
अगले दिन मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि घर की खिड़की से धुंआ निकल रहा था। दरवाजा भी अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने खिड़की तोड़कर देखा तो पूरे कमरे में धुंआ भरा हुआ था और एक कमरे में सास , बहू मृत पड़े थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक की अर्धनग्न लाश मिली
छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में लापता युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। इतना ही नहीं युवक का एक पैर भी टूटा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार शाम को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौट सका। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो युवक की लाश गांव में बनी पानी टंकी के पास मिली है। मामले में पुलिस और परिजनों ने युवक का शव हत्या कर फेंकने की आशंका जताई है। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications