Chhattisgarh:चीता उत्सव पर मंत्री सिंहदेव का तंज, PM ने चीतों का अमृतकाल घोषित कर दिया

शनिवार को टीएस सिंहदेव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हेंडल पर लिखा कि नोटबन्दी की कतारों में लोग मरे। लॉकडाउन में सड़कों पर मजदूर मरे। कोरोना में लाखों परिवार उजड़ गए। हर 4 में से 1 आत्महत्या करनेवाला दिहाड़ी मजदूर है।

रायपुर,17 सितंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर देश को तोहफा देते हुए नामिबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो पार्क में आज़ाद कर दिया। इसके लिए बीते कई दिनों से केंद्र सरकार में खुशियां मनाई जा रही हैं । इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सियासी तंज कसा है।

MODI SINGHDEO.jpg

शनिवार को टीएस सिंहदेव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हेंडल पर लिखा कि नोटबन्दी की कतारों में लोग मरे। लॉकडाउन में सड़कों पर मजदूर मरे। कोरोना में लाखों परिवार उजड़ गए। हर 4 में से 1 आत्महत्या करनेवाला दिहाड़ी मजदूर है। देश में ज्यादातर आत्महत्या आर्थिक संकट के कारण हुए। यह सब नकार कर प्रधानमंत्री ने इस दौर को चीतों का अमृतकाल घोषित कर दिया।

इससे पहले प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी चीतों पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी का मानव जीवन, मानव सभ्यता के प्रति लगाव नहीं दिखता। अन्य जीव-जंतुओं को लेकर उनका लगाव ज्यादा दिखता है, प्रधानमंत्री वैराग्य की ओर जाने का रास्ता तय कर रहे हैं।

वही शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल ने कहा था, बहुत सारे देशों में इस प्रकार वन्य प्राणियों का आदान-प्रदान होता है। राज्यों के बीच भी होता है। देश में चीता भी लाया जा रहा है। सर्वाइव करें उसके लिए हम शुभकामना देते हैं। बघेल ने कहा था कि यह अच्छी बात है कि भारत के लोगों को भी चीता देखने को मिलेगा। सीएम बघेल ने कहा, सारे जानवर इसी दुनिया के हैं।

यह भी पढ़ें कब्र खोदकर शरीर खा जाता है यह जीव, भय के कारण ग्रामीणों की नींद गायब, जानिए इसके बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+