छत्तीसगढ़ का किसान पुत्र बनेगा पंजाब से राज्यसभा सांसद ,जानिए संदीप पाठक का बैकग्राउंड !
Chhattisgarh's farmer's son will become Rajya Sabha MP from Punjab, know Sandeep Pathak's background! संदीप पाठक , sandeep पाठक , आम आदमी पार्टी ,aam aadmi parti , chhattisgarh ,छत्तीसगढ़
बिलासपुर,21 मार्च। पंजाब में शानदार जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक जिनके कायल है, जिन्हे आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाने का फैसला लिया है। वह डॉ. संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रहने वाले हैं। बात यह है कि बहुमत के आधार पर पंजाब से अब राज्यसभा में आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. संदीप पाठक जायेंगे, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस खबर के बाद से ही मुंगेली में जश्न मनाया जा रहा है।

पंजाब में तैयार की थी आम आदमी पार्टी की नींव
दरअसल 9 अप्रैल को पंजाब से राज्यसभा की 5 सीटों पर सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, जिसके लिए 31 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने हैं। 117 सीटों के लिए हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को राज्य की 7 राज्यसभा सीटों में से 6 मिल सकती हैं।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने खुद अपने उद्बोधन में डॉ. संदीप पाठक का जिक्र करते हुए कहा है कि डॉ. संदीप पाठक ने पीठ पीछे रहकर पंजाब में शानदार संगठन तैयार किया और शानदार कैम्पेन डिजाइन करके उसे संभाला, उसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आप नेता राघव चढ्ढा और डा. संदीप पाठक को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में आज भी खेती करते हैं पिता
डॉ. संदीप पाठक के पिता शिवकुमार पाठक आज भी छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की लोरमी विधानसभा के छोटे से गांव बटहा में रहते हैं। जैसे ही गांव वालों को पता चला कि गांव के बेटे को राज्यसभा सांसद बनाया जायेगा, तो पूरे गांव में खुशियां फैल गईं। गांव के लोग डॉ. संदीप पाठक को उनके घर पहुंचकर बधाइयाँ दे रहे हैं।
संदीप पाठक शिवकुमार पाठक के बड़े पुत्र हैं। उनके छोटे भाई का नाम प्रदीप पाठक और बहन का नाम प्रतिभा पाठक है। 4 अक्टूबर 1979 को जन्मे संदीप पाठक ने अपनी प्राथमिक स्कूली शिक्षा अपने गांव में ही की, जिसके बाद उन्होंने आगे की स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई बिलासपुर शहर में पूरी करने के बाद हैदराबाद चले गए, फिर ब्रिटेन जाकर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पीएचडी पूरी की। बाद में वापस भारत लौटकर आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर बने।

केजरीवाल हैं संदीप पाठक के मुरीद
माना जाता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान डॉ. संदीप पाठक ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ काफी संजीदगी से काम किया था। अपनी शानदार स्किल्स के चलते वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सलाहकार टीम के अहम सदस्य बनाए गए। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत तय करने वाले प्रमुख चेहरों में शुमार थे, यही वजह थी कि अरविन्द केजरीवाल ने उन्हें पंजाब में संगठन तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी। अब केजरीवाल खुद खुलकर संदीप पाठक की तारीफ कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में दी जा सकती है अहम जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी ने यह तय कर लिया है कि वह छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। ऐसे में छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र डॉ. संदीप पाठक की छवि को भुनाने की भरपूर कोशिश करेगी। अभी तक आप नेता गोपाल राय और संजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की कमान संभाल रखी थी। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद डॉ. संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें जानिए छत्तीसगढ़ की बस्तर बियर के बारे में ,जिसका पेड़ बेटी को दिया जाता है दहेज में !
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications