Bilaspur News: कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया गोठान का निरीक्षण, निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने दिए निर्देश
CG News: बिलासपुर जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार ने ग्राम अकलतरी और बेलतरा में कर्मचारियों से चर्चा कर समायसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Bilaspur: बिलासपुर जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार ने मंगलवार को बेलतरा तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकलतरी और धौरामुड़ा स्थित गोठान और महात्मा गाँधी रूरल औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया । जहां उन्होंने विभिन्न महिला समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों का परीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी आर वर्मा को निर्माण संबंधी कार्यों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सौरभकुमार ने बिल्हा ब्लॉक के ग्राम अकलतरी और धौरामुडा का दौरा कर #सामाजिक_आर्थिक_सर्वेक्षण व गोठान में संचालित #रीपा गतिविधियों का अवलोकन किया। महिला समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।@skumar_ias @ChhattisgarhCMO #RIPA #CGModel pic.twitter.com/pR04fwZjwa
— Bilaspur (@BilaspurDist) April 5, 2023
इसके अलावा ग्राम अकलतरी और बेलतरा में शासन द्वारा घोषित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य मे संलग्न कर्मचारियों से चर्चा कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस वासु जैन, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिल्हा बीआर वर्मा, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें CG News: दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी यादव का निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications