Positive Story: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के कोविड सेंटर में संक्रमितों को योग सिखाते हैं युवा

बीकानेर। कोरोना महामारी बीच बीकानेर के युवाओं की सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में कोविड केयर सेंटर में भर्ती युवा संक्रमित होने के बावजूद लोगों को योग करवा रहे हैं ताकि सेंटर में संक्रमित मरीज का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ें।

Recommended Video

    Coroanvirus: PBM अस्पताल के Covid सेंटर में संक्रमितों को योग सिखाते युवा | वनइंडिया हिंदी
    Yoga In Covid-19 Center of PBM Hospital Bikaner

    बीकानेर के पीबीएम स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती राष्ट्रीय बेडमिंटन खिलाड़ी गोविंद पुरोहित व वैदिक योग गुरु भवानी बिस्सा और उनकी टीम कुछ ऐसा ही करती नजर आ रही है। ये युवक कोविड केयर सेंटर में भर्ती सभी मरीजों का मनोबल बढ़ाने और उनके स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए योगा अभ्यास करवा रहे हैं।

    Yoga In Covid-19 Center of PBM Hospital Bikaner

    योग गुरु भवानी बिस्सा और राष्ट्रीय बेडमिंटन खिलाड़ी गोविंद पुरोहित ने सभी को सन्देश दिया कि आप घर बैठे प्रतिदिन योगा करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें, क्योंकि योगा करने से शरीर स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ शरीर से कोई भी व्यक्ति संक्रमित होने से बच जा सकता है। योग गुरु भवानी बिस्सा ने बताया कि योग करने से मरीजो में रोग का डर दूर हो रहा है। साथ ही उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

    निराश मरीजों में स्वस्थ होने की उम्मीद जग रही है। वहीं, योग कर रहे कोरना संक्रमित लोगो का कहना है कि जब वे कोरोना से संक्रमित होकर इस केयर सेंटर में आए तो डरे हुए थे। यहां गोविंद पुरोहित और भवानी बिस्सा व उनकी टीम योग कर रही थी। उन्होंने योग में शामिल होने की सलाह दी। अब योग करने से हमारा भय खत्म हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+