Viral Video : बीकानेर में पत्नी ने पति पर दनादन बरसाया क्रिकेट बैट, सिर में आए आधा दर्जन टांके
वायरल वीडियो : बीकानेर में पत्नी ने पति पर दनादन बरसाया क्रिकेट बैट, सिर में आए आधा दर्जन टांके
बीकानेर, 13 जुलाई। राजस्थान के बीकानेर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बीकानेर जिले के गांव रिडमलसर में आपसी विवाद में गुस्साई महिला ने क्रिकेट बल्ले से पति की जमकर पिटाई की और तब तक नहीं छोड़ा जब तक पति लहूलुहान नहीं हो गया। पत्नी द्वारा पति की पिटाई करने के दौरान आसपास मौजूद लोग ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर के रिडमलसर गांव निवासी आमीन और उसकी पत्नी का आपसी विवाद चल रहा था। इसके चलते गुस्साई पत्नी ने कल देर रात पति अमीन पर क्रिकेट के बल्ले से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अमीन का सिर फट गया। एक दर्जन से ज्यादा टांके आए हैं।
पति द्वारा चीखने चिलाने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन और आस-पास के लोग पहुंचे। परिजनों ने आमीन को उसकी पत्नी से छुड़वाया। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से बीकानेर जिले के जेएनवीसी पुलिस थाने में क्रॉस मुकदमा दर्ज करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
दूसरी ओर, घायल आमीन के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। आमीन के परिजनों ने जेएनवीसी थाना पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।पीड़ित के भाई का कहना है कि आमीन पेंट का काम करता है। उसकी बीवी ने उसे बेवजह ही बल्ले से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं, महिला ने अपने पति पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications